फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Applications invited for new ration depot in Narayangarh

Ambala News: नारायणगढ़ में नए राशन डिपो के लिए आवेदन आमंत्रित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 03:24 AM IST
विज्ञापन
Applications invited for new ration depot in Narayangarh
नारायणगढ़। हरियाणा सरकार की ओर से नए राशन डिपो के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए आवेदक सात अगस्त 2023 तक आवेदन फार्म सरल हरियाणा की वेबसाइट के माध्यम से भर सकते हैंं। ये जानकारी खाद्य एवं पूर्ति विभाग नारायणगढ़ के निरीक्षक राजेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि नारायणगढ़ ब्लॉक में महिलाओं के लिए आबुपुर, अहमदपुर, अकरबरपुर, अम्बली, अंधेरी, आजमपुर, बख्तुआ, बल्लोपुर, बड़ी रसोर, बरसुमाजरा, बतौरा, बुढाखेड़ा, छोटी बस्सी, दनौरा, डेरा, फिरोजपुर काठ, कंजाला, खानपुर राजपूतान, मानकपुर, मियांपुर, मिल्क पार्ट, मोमनपुर, नगौली, नन्हेड़ा, पंजोड़ी, पीर माजरी, रउमाजरा, संगरानी तथा टोका के लिए राशन डिपो के लिए महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सामान्य श्रेणी व जनरल में गांव भाल माजरा, ब्राह्मण माजरा, चेची माजरा, छज्जल माजरा, छोटी कोहड़ी, छोटी रसोर, दूधली, फतेहपुर, गदोली, हमीदपुर, हडबौन, हसनपुर, डेरा, जंगूमाजरा, जौली, काठेमाजरा, खेड़की जटन, कोहड़ा भूरा, कुराली, मंगतमाजरा, महुआखेड़ी, मीरपुर, मुगल माजरा, मुन्ना माजरा, नगला, नन्दूवाली, नगावां, ओखल, रज्जूमाजरा, रामगढ़, रामपुर, रेरह विरान, शाहपुर, सेनमाजरा, सुरगल, टपरियां रूलदू की, टपरियां तथा उज्जलमाजरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सामान्य श्रेणी में कोई भी पात्र व्यक्ति आवेदन कर सकता है। जिसकी अंतिम तिथि सात अगस्त 2023 है।
विज्ञापन

अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से निर्धारित दस्तावेजों सहित कर सकते हैं आवेदन

उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले को बारहवीं पास और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए। आयु 21 से 45 वर्ष के बीच हो, जिस गांव के डिपो के लिए आवेदन कर रहे हैं वहां का स्थायी निवासी होना चाहिए। आवेदक पंच, सरपंच, नगरपालिका, नगर परिषद, नगर निगम का सदस्य व उसके परिवार का कोई सदस्य इसका पात्र नहीं होगा। किसी उचित मूल्य की दुकान का स्वामी यदि बाद में किसी गांव का सरपंच या पंच, नगरपालिका नगर परिषद या नगर निगम के किसी सदस्य के रूप में निर्वाचित हो जाता है तो उसकी अनुज्ञप्ति भी रद्द समझी जाएगी। । ---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed