{"_id":"68e575331e3a0d8de503c42f","slug":"application-for-national-means-cum-merit-scholarship-scheme-examination-till-15-ambala-news-c-36-1-amb1003-151025-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना परीक्षा के लिए आवेदन 15 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना परीक्षा के लिए आवेदन 15 तक
Wed, 08 Oct 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना परीक्षा (नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम) के लिए 15 अक्टूबर तक आवेदन करेंगे। मंगलवार तक जिले में करीब 2900 आवेदन पहुंच चुके थे। वहीं, परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को चार वर्ष तक प्रतिमाह एक हजार रुपये मिलेंगे। यह योजना शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की ओर से चलाई जा रही है।
नवंबर में 90 अंक की ली जाएगी लिखित परीक्षा
ऑनलाइन आवेदन के बाद 30 नवंबर को जिलेभर में लिखित परीक्षा होगी। जिसमें मानसिक योग्यता परीक्षण के प्रश्न आएंगे। इस भाग में विद्याथियों की मानसिक योग्यता तर्क, विश्लेषण, संश्लेषण आदि को जांचने के लिए बहु-विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 90 प्रश्न होंगे, जोकि प्रत्येक एक-एक अंक का होगा। सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। इसी तरह बौद्धिक योग्यता परीक्षण होगा। इस भाग में निम्न विषयों से 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें 35 प्रश्न विज्ञान, 20 प्रश्न गणित, 35 प्रश्न सामाजिक विज्ञान पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।
विद्यार्थियों को प्रति माह एक हजार रुपये की मिलेगी छात्रवृत्ति
जिला गणित विशेषज्ञ एवं जिले के एनएमएमएसएस के नोडल अधिकारी सुशील अरोड़ा ने बताया कि इस योजना की पात्रता, सभी नियम एवं शर्तें पूर्ण करने वाले प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को 1 हजार रुपये प्रति मास की दर से आगामी चार वर्षों तक अगले सत्र से कक्षा 9वी, 10वीं, 11वीं और 12वीं में 12 हजार रुपये प्रतिवर्ष के तहत यह छात्रवृत्ति दी जाएगी। योजना के तहत पूरे प्रदेश में से 2337 पात्र विद्यार्थियों के चयन करने के लिए हरियाणा बोर्ड भिवानी की ओर से कक्षा आठवीं में सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए परीक्षा करवाई जाएगी।