फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Another theft accusAnother theft accused arresteded arrested

Ambala News: चोरी का एक और आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Another theft accusAnother theft accused arresteded arrested
अंबाला सिटी। पुलिस ने मानव चौक हिसार रोड के पास एक दुकान व सुबोध मार्कंडे क्लिनिक से नकदी व मोबाइल चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। जांच अधिकारी रणदीप सिंह ने बताया कि साहिल पाहवा ने 14 अक्तूबर को दुकान का ताला तोड़कर चोरी होने की शिकायत दी थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पहले अमर कुमार को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद किया था और दो बालकों को सुधार गृह भेजा था। इसके बाद, 16 अक्तूबर को पुलिस ने वारदात में शामिल दूसरे आरोपी शक्ति नगर निवासी लविश कुमार को भी काबू किया। संवाद
विज्ञापन


हेरोइन के साथ दो तस्कर पकड़े
अंबाला सिटी। एएनसी और सीआईए-नारायणगढ़ टीमों ने कार्रवाई करते हुए 33 ग्राम 18 मिलिग्राम हेरोइन के साथ तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पहला मामला सिटी का है, जहां एएनसी टीम ने पालिका विहार के पास से सौरभ को 21 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरे मामले में सीआईए-नारायणगढ़ टीम ने थाना साहा क्षेत्र से अनुराग वालिया को 12 ग्राम 18 मिलिग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed