फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Announce 72 lakha yaojana in Ambala distric by Cm Hariyana Manoharlal

72.41 करोड़ की 10 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास के साथ शहजादपुर को मिली नई सीएचसी की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Announce 72 lakha yaojana in Ambala distric by Cm Hariyana Manoharlal
Announce 72 lakha yaojana in Ambala distric by Cm Hariyana Manoharlal - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। सीएम घोषणा के करीब 6 साल और एक महिला की मौत के बाद आखिरकार शहजादपुर सीएचसी के नए भवन का मुख्यमंत्री ने मंगलवार को उद्घाटन कर दिया। 3 माह से बनकर तैयार 7 करोड़ 59 लाख के इस भवन में जानबूझकर अधिकारी शिफ्टिंग को तैयार नहीं थे। इस पर अमर उजाला ने प्रमुखता से लोगों की समस्याओं को उजागर करते हुए प्रशासन की कुंभकर्णी नींद को तोड़ने का प्रयास किया था। इसी का परिणाम रहा कि मुख्यमंत्री ने गठबंधन सरकार का के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर जिन 72.41 करोड़ की योजनाओं का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शिलान्यास एवं उद्घाटन किया उसमें सीएचसी शहजादपुर भी शामिल हो गई।
विज्ञापन

नारायणगढ़ में पटरी पर आएंगी स्वास्थ्य सेवाएं
सीएचसी शहजादपुर में नारायणगढ़ हलके में आती है। इसके उद्घाटन के अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से गांव भूरेवाला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 2 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से सामान्य अस्पताल नारायणगढ़ को 50 बैड से 100 बिस्तर का बनाने के कार्य का शिलान्यास भी किया। इतना ही नहीं 8 करोड़ 75 लाख 80 हजार रुपये की लागत से गांव अंबली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन एवं डाक्टरों के लिए आवास के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ऐसे में अब नारायणगढ़ हलके में दो पीएचसी हो जाएंगी। कुल मिलाकर नारायणगढ़ हलके को मंगलवार को सीएम ने चार बड़ी सौगात दी। इस तरह अब नारायणगढ़ के लोगों को बेहतर इलाज के लिए दर-दर की ठोकरें नहीं खानी होंगी।
विज्ञापन

6 परैल पुल बने, 3 पर चल रहा काम अब यातायात होंगे सुगम
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ अंबाला वासियों को पैरलल पुल की सौगात भी मिल गई। एसवाईएल पर कुल 9 पुल हैं इनमें से 6 का उद्घाटन कर दिया गया जबकि 3 पर काम चल रहा है। बता दें कि इन पुलों के निर्माण से यहां के लोगों की सदियों पुरानी मांग पूरी हो गई। अब यातायात सुगम हो जाए। इन पुल के न बनने से यहां पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। एक बड़ा वाहन आ जाने पर घंटे तक दूसरे छोटे और बड़े वाहन जाम में फंसे रहते थे। इनमें एसवाईएल नहर व पैरलल ड्रेन पर पुलों का उद्घाटन, 3.40 करोड़ 38 हजार रुपये की लागत से बुर्जी संख्या 164950 पर स्टील पुल का उद्घाटन, 5 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से मटेड़ी से नन्यौला रोड पर एसवाईएल नहर व पैरलल ड्रेन पर पुलों का उद्घाटन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी मिली सौगातें
2 करोड़ 78 लाख 39 लाख रुपये की लागत से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बराड़ा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, 3 करोड़ 66 हजार 28 लाख रुपये की लागत से गांव टोका साहिब गुरुद्वारा से झीड़ीवाला सड़क को सुदृढ़ करने के कार्य का शिलान्यास, 3 करोड़ 24 लाख 21 हजार रुपये की लागत से राजकीय महाविद्यालय साहा के विज्ञान खंड का उद्घाटन, 8 करोड़ 16 लाख 15 हजार रुपये की लागत से नग्गल से सेगता रोड पर नरवाना ब्रांच की बुर्जी संख्या 188200 का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed