फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Anil Vij slam Rahul Gandhi

Ambala: राहुल गांधी का ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित बयान, देश का अपमान, उन्हें मांगनी चाहिए माफी: अनिल विज

Thu, 05 Jun 2025 05:44 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 05 Jun 2025 05:44 PM IST
सार

राहुल गांधी के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद हरियाणा में सियासी माहौल गरमा गया है। मंत्री अनिल विज ने इसको लेकर अब राहुल गांधी पर हमला बोला है।  डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Anil Vij slam Rahul Gandhi
अनिल विज, परिवहन मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद हरियाणा में सियासी माहौल गरमा गया है। गुरुवार को हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। विज ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने बयान से भारत की तीनों सेनाओं और देश का अपमान किया है। उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी को इसके लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ऐसी शब्दावली का इस्तेमाल करना गद्दारी के समान है और देश की जनता को इसे कभी माफ नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर पर राहुल गांधी का बयान
राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादास्पद टिप्पणी की थी। उन्होंने अपने बयान में कहा "भाजपा और आरएसएस पर जरा सा दबाव पड़ता है और ये पीछे हट जाते हैं। उधर से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इशारा किया और इन्होंने जी हुजूर... करके सीजफायर कर दिया। राहुल गांधी ने कहा कि इतिहास गवाह है, यही BJP-RSS का चरित्र है, ये हमेशा झुकते हैं। भारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था। उन्होंने कहा कि 1971 की लड़ाई में  इंदिरा गांधी को जो करना था वो उन्होंने किया। कांग्रेस पार्टी सरेंडर नहीं होती है। गांधी जी, जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल सरेंडर करने वाले लोग नहीं थे। ये सुपर पावर से लड़ने वाले लोग थे।

विज्ञापन

"ऑपरेशन सिंदूर भारत की सफलता"

अनिल विज ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत की बड़ी सफलता करार दिया। उन्होंने बताया कि इस जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया और कई आतंकी अड्डों को तबाह कर दिया। विज ने कहा कि ऐसी उपलब्धि के समय राहुल गांधी का बयान न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि यह राष्ट्रीय गौरव को ठेस पहुंचाने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed