फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   An elderly woman was cheated of her jewelery on the pretext of sharing happiness.

Ambala News: खुशियां बांटने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला के गहने ठगे

Sat, 31 Jan 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 31 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
An elderly woman was cheated of her jewelery on the pretext of sharing happiness.
अंबाला। प्रेम नगर क्षेत्र में दो शातिर युवकों ने एक बुजुर्ग महिला को दान का झांसा देकर उनके सोने के आभूषण ठग लिए। ठगों ने महिला को विश्वास दिलाया कि शोरूम मालिक के घर बेटा होने की खुशी में पैसे व कपड़े बांटे जा रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता सोना देवी के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंडौर गांव निवासी कमल कुमार ने पुलिस को बताया कि वीरवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी माता सोना देवी को बाइक पर दवाई दिलवाने प्रेम नगर लाया था। वापसी के समय रेलवे फाटक बंद होने के कारण उनकी माता पैदल ही फाटक पार कर दूसरी तरफ चली गईं। करीब 15-20 मिनट बाद जब फाटक खुला और कमल बलदेव नगर चौक पहुंचा तो वहां माता नहीं मिलीं थी।
विज्ञापन

बातों के जाल में फंसाकर सुनसान जगह ले गए ठग
कमल ने बताया कि कुछ देर बाद सोना देवी का फोन आया कि वह राधिका साड़ी शोरूम के पास हैं। रोते हुए पीड़िता ने बताया कि जब वह पैदल फाटक पार कर रही थीं तब दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोका। उन्होंने कहा कि पास ही एक बड़े कपड़े के शोरूम के मालिक को बेटा हुआ है और वे गरीबों को 500-500 रुपये और नए कपड़े बांट रहे हैं। शातिर ठग बुजुर्ग महिला को शोरूम के पास एक खाली जगह पर ले गए। वहां उन्होंने महिला से कहा कि दान लेने से पहले शुद्ध होना पड़ेगा, इसलिए वे अपनी चप्पले व पहने हुए गहने उतारकर एक थैले में रख दें। महिला उनकी बातों में आ गई। जैसे ही उन्होंने गहने थैले में रखे तो ठगों ने मौका पाकर थैला झपटा और वहां से भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed