फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Amrapali and Shaheed Express to halt at the new station.

Ambala News: आम्रपाली और शहीद एक्सप्रेस का नए स्टेशन पर होगा ठहराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
Amrapali and Shaheed Express to halt at the new station.
अमृतसर से कटिहार एक्सप्रेस से संचालित ट्रेन नंबर 15708।
अंबाला। रेल यात्रियों की यात्रा को और सुगम बनाने के लिए उत्तर रेलवे ने उत्तर पूर्व रेलवे क्षेत्र में चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों के लिए प्रायोगिक ठहराव की घोषणा की है।
विज्ञापन

रेलवेकी ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ये नए ठहराव जून के अंतिम सप्ताह से प्रभावी होगा। इसमें अमृतसर से कटिहार के बीच चलने वाली आम्रपाली और अमृतसर से जयनगर के बीच चलने वाली शहीद एक्सप्रेस शामिल है।
विज्ञापन

आम्रपाली एक्सप्रेस : ट्रेन नंबर 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस का ठहराव कॉलोनलगंज स्टेशन पर दोपहर 3:39 बजे होगा और 3:41 बजे ट्रेन प्रस्थान करेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस का कॉलोनलगंज स्टेशन पर ठहराव सुबह 4:36 बजे होगा और 4:38 बजे ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद एक्सप्रेस : ट्रेन नंबर 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस का जरवल रोड स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जाएगा। इस स्टेशन पर ट्रेन का आगमन रात 10:40 बजे और प्रस्थान 10:42 बजे निर्धारित किया गया है। जबकि वापिसी में ट्रेन नंबर 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस जरवल रोड स्टेशन पर सुबह 7:54 बजे आएगी और 7:56 बजे प्रस्थान करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed