फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala's Manpreet's Commonwealth qualifying match cancelled, will now directly enter the final tomorrow

Ambala News: अंबाला की मनप्रीत का कॉमनवेल्थ में क्वालीफाई मैच रद्द, अब कल सीधे फाइनल में उतरेंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Ambala's Manpreet's Commonwealth qualifying match cancelled, will now directly enter the final tomorrow
अंबाला की शॉटपुट ​खिलाड़ी मनप्रीत: स्वयं
अंबाला की मनप्रीत का कॉमनवेल्थ में क्वालीफाई मैच रद्द, अब कल सीधे फाइनल में उतरेंगी
विज्ञापन


- 28 जुलाई को होना था शॉटपुट का क्वालीफाई मैच, पदक झटकने का सुनहरा मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में अंबाला की शॉटपुट खिलाड़ी मनप्रीत को बड़ी राहत मिली है। उनका 28 जुलाई को होने वाला क्वालिफाइंग मैच रद्द कर दिया गया है। अब मनप्रीत सीधे 29 जुलाई को होने वाले फाइनल मुकाबले में पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगी।
क्वालिफाइंग राउंड न होने से मनप्रीत को सीधे पदक राउंड में पहुंचने और सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा दिखाकर देश के लिए पदक जीतने का मौका मिला है। यह मुकाबला 29 को भारतीय समय के अनुसार रात करीब 12 बजे होगा। कॉमनवेल्थ गेम्स में अंबाला जिले से दो होनहार खिलाड़ियों का चयन हुआ था। इनमें जिम्नास्टिक खिलाड़ी योगेश्वर सिंह और शॉटपुट खिलाड़ी मनप्रीत कौर शामिल हैं।
विज्ञापन


मनप्रीत का अनुभव आ सकता है काम

अंबाला सिटी के जसमीत नगर निवासी मनप्रीत 2006 से शॉटपुट खिलाड़ी हैं। 20 साल में मनप्रीत 14 राष्ट्रीय पदक हासिल कर चुकी हैं और दो बार नेशनल रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवा चुकी हैं। ऐसे में अन्य खिलाड़ियों की अपेक्षा मनप्रीत के पास अनुभव ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मनप्रीत पहले भी एक बार कॉमनवेल्थ खेल चुकी हैं। वहीं, वेटलिफ्टिंग करने के कारण मनप्रीत पॉवर थ्रोअर हैं, बैंच प्रैस 145 किलोग्राम तक मारने के कारण उन्हें थ्रो करने में आसानी होती है जो उनकी ताकत है। सीधे फाइनल में पहुंचने पर अंबाला के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।



अपना ही रिकॉर्ड तोड़ चुकीं

अंबाला सिटी के जसमीत नगर निवासी मनप्रीत की 2008 में हुई शादी के बाद एक बेटी है और पति भी शॉटपुट के खिलाड़ी होने के कारण मनप्रीत को ट्रेनिंग देते हैं। मनप्रीत ने बताया कि 2007 में खेल कोटे से रेलवे में चीफ ओएस भर्ती हुई थीं व पति कर्मजीत भी रेलवे में सीटीआई हैं। मौजूदा समय में दोनों पटियाला स्टेशन पर तैनात हैं। 2006 में पहला सीनियर नेशनल पदक हासिल किया था। मनप्रीत ने आठ साल के कड़े संघर्ष के बाद 2022 में अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर 18.06 मीटर का नया रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed