{"_id":"68c08f7383766bd1ca04353a","slug":"ambalas-fencers-won-four-medals-in-sub-junior-and-under-19-junior-school-state-games-ambala-news-c-36-1-sknl1017-149325-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सब जूनियर व अंडर-19 जूनियर स्कूल स्टेट गेम्स में अंबाला के तलवारबाजों ने झटके चार पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सब जूनियर व अंडर-19 जूनियर स्कूल स्टेट गेम्स में अंबाला के तलवारबाजों ने झटके चार पदक
Wed, 10 Sep 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट के तलवारबाज प्रभकरण फरीराबाद में चल रही स्कूल स्टेट गेम्स में झटका कांस्य पदक दिखा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। फरीदाबाद में चल रही सब जूनियर व अंडर-19 जूनियर स्कूल स्टेट गेम्स में अंबाला के तलवारबाज ने अपनी धाक जमाई। एक पदक एकल तो तीन पदक टीम इवेंट में आए। अंडर-19 जूनियर लड़कों की एपी इवेंट एकल में प्रभकरण ने कांस्य पदक हासिल किया। बेहतरीन खेल के प्रदर्शन की बदौलत प्रभकरण का चयन आगामी स्कूल नेशनल गेम्स के लिए हो गया है। इसके अलावा अंडर-19 लड़कियों के एपी टीम इवेंट में परीसा, कनिष्का, नितिका ने संयुक्त रूप से रजत पदक और अंडर-19 लड़कियों के फॉइल टीम इवेंट में कनिष्का, परीसा व नीतिका ने कांस्य पदक हासिल किए थे। सब जूनियर लड़कों के एपी टीम इवेंट में समीर, मानविंद्र, तनवीर, आशुतोष ने कांस्य पदक हासिल किए। कोच विकास धानिया व खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह रंगा ने फोन कर बधाई दी। 10 सितंबर को आने के बाद पदक हासिल करने वालों का तलवारबाजी के वारहीरोज स्टेडियम के होस्टल में चल रहे सेंटर में भव्य स्वागत होगा। यह प्रतियोगिता 8 से 10 सितंबर तक फरीदाबाद में चल रही है, इसमें अंबाला से 14 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।