{"_id":"65b2bde64cfb59ec2302eb66","slug":"ambalas-female-asi-kavita-will-be-honored-in-delhi-ambala-news-c-36-1-amb1002-117436-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दिल्ली में सम्मानित होंगी अंबाला की महिला एएसआई कविता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दिल्ली में सम्मानित होंगी अंबाला की महिला एएसआई कविता
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला रेंज से महिला एएसआई कविता को दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले कविता को गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज गत दिवस गणतंत्र दिवस पर सम्मानित कर चुके हैं।
कविता ने बताया कि मां के देहांत के बाद उनकी परवरिश कुरुक्षेत्र के कासीथल गांव में मामा सुरेश व सुरजीत सिंह ने की थी। वह 18 अगस्त 2001 को बतौर कॉन्स्टेबल अंबाला में नियुक्त हुई थी। वर्ष 2012 में बी-वन की परीक्षा पास करने के बाद 2013 में बतौर हेड कॉन्स्टेबल प्रमोट हुई।
वर्ष 2016 में वह एएसआई बनी। वर्तमान में उसके पास एसपी ऑफिस में ऑर्म्स लाइसेंस व शिकायत शााखा का अतिरिक्त प्रभार भी है। कविता के पति गुरदेव सिंह सैनी भी अंबाला में ही एएसआई है। कविता के अनुसार अंबाला पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा के मार्गदर्शन में काम करके यह सफलता मिली है।