{"_id":"68d1b16452bc0494a405d0f3","slug":"ambala-to-katra-buses-have-been-closed-for-five-years-ambala-news-c-36-1-amb1002-150138-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पांच साल से बंद हैं अंबाला से कटरा जाने वाली बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पांच साल से बंद हैं अंबाला से कटरा जाने वाली बसें
Tue, 23 Sep 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला से जम्मू के कटरा के लिए चलने वाली हरियाणा रोडवेज के अंबाला डिपो की बसें करीब पांच साल से बंद हैं। पांच साल पहले विभाग की ओर से दावा किया गया था कि रेलवे के साथ अंबाला के लोगों के पास कटरा तक जाने का रोडवेज बस भी एक विकल्प होगा।
उस समय बसें शुरू भी की गईं लेकिन सवारियां नहीं मिलने और कर्मचारी की कमी के चलते कुछ समय बाद उन्हें बंद करना पड़ा। अब लाेगों काे रेल से यात्रा करने के लिए काफी दिन पहले ही रिजर्वेशन कराना पड़ता है। वहीं अगर किसी बस को अगर रिजर्वेशन न मिले ताे लोग चंडीगढ़ से जम्मू के लिए जाते हैं। जानकारी के अनुसार वैष्णों देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दो बसें कोरोना काल से पहले संचालित की गईं थी। जिसमें एक बस अंबाला कैंट से होशियारपुर होते हुए कटरा जाती थी तो दूसरी बस अंबाला कैंट से जालंधर होते हुए जम्मू के कटरा जाती थी। ये बसें तभी से बंद हैं। इसके बाद पिछले साल नारायणगढ़ से कटरा के लिए बस सेवा शुरू की थी। यह बस सेवा अप्रैल में नारायणगढ़ से शुरू हुई थी और करीब चार महीने तक चली। इसके बाद उसे बंद कर दिया गया। ये बस रोजाना सुबह 7:30 बजे नारायणगढ़ से चलकर अंबाला छावनी, लुधियाना और जालंधर होते हुए शाम 7 बजे के करीब कटरा पहुंचती थी। वापसी में, यह बस अगले दिन सुबह 3:50 बजे नारायणगढ़ के लिए रवाना होती थी।
यात्री बोले : रोडवेज आगे बढ़ रही है या पीछे हट रही है : कच्चा बाजार निवासी राजेश सैनी ने बताया कि कुछ समय पहले नारायणगढ़ से कटरा के लिए एसी बस शुरू हुई थी। इस बस से काफी राहत मिली थी। अगर ट्रेन उपलब्ध नहीं होती तो इसी में कटरा तक यात्रा करते मगर अब एक भी बस संचालित नहीं है।
विज्ञापन
कश्मीर के निवासी सुलेमान ने बताया कि वह अलग-अलग जगहों पर कश्मीरी गलीचा की बिक्री करते हैं। उन्हें ट्रेन के सामान्य कंपार्टमेंट में ही सफर करने को मजबूर होना पड़ता जहां सीट भी नहीं मिलती। अगर बस होती तो ठीक रहता।