फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala's name illuminated by tapping on the tabla in Chhote Ustad Aham Hunarbaaz

छोटे उस्ताद अहम हुनरबाज शो में तबले पर थाप मार अंबाला का नाम रोशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Ambala's name illuminated by tapping on the tabla in Chhote Ustad Aham Hunarbaaz
अभिनेता हर्ष लिबांचिया के साथ अहम। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। अंबाला निवासी 10 वर्षीय अहम ने तीन साल की उम्र में नानी कांता देवी की गोद में बैठकर ढोलकी सीखी। छह साल की उम्र से दो खंबा चौक के पास स्थित गुरुद्वारा शीशगंज में तबला बजाया। रियाज के लिए डब्बों और कुर्सी पर भी थाप मारी। इस पर मां की डांट भी पड़ी। अब अहम कलर्स चैनल पर आने वाले हुनर बाज देश की शान शो में अपनी प्रतिभा दिखाएगा। उसके तबले बजाने का हुनर देखते हुए फिल्म निर्माता करण जौहर ने उसे छोटे उस्ताद की उपाधि से नजाबा है। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने उसके हाथ से चयन के लिए बजर बजवाया।
विज्ञापन

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने भी अहम की खूब तारीफ की। अब जल्द ही उसकी प्रतिभा टीवी पर दिखाई देगी। लोगों के घरों साफ सफाई का काम करने वाली अहम की माता हेमा ने बताया कि यह उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। वह रविवार को सुबह चार बजे मुंबई के लिए दोबारा रवाना होंगे। जहां पर एक बार फिर अहम की प्रस्तुति होगी। जो कि टीवी पर भी प्रसारित किया जाएगा। अहम के पिता गुलशन कुमार ने बताया कि वह कपड़ा मार्केट में एक कपड़ा व्यापारी की दुकान पर काम करते हैं। पिछले कई सालों से वह अंबाला में दो खंबा चौक के पास शीशगंज गुरुद्वारा गली में रह रहे हैं। गुलशन कुमार ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी हिमांशी 17 साल की है जो कि जीआरएसडी स्कूल में पड़ती है, जबकि छोटी बहन ईशु पांच साल की है। संवाद
विज्ञापन

मां हेमा बोली : डांट लगाकर बार-बार पढ़ाई के लिए कहती थी
अहम की माता हेमा ने बताया कि अहम जीआरएसडी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ाई करता है। जब भी अहम डब्बों व कुर्सी पर थाप मारता था तब वह अहम को बहुत डांट लगातीं थीं। उसे बार-बार पढ़ाई के लिए कहतीं थीं। मगर वह तबला इतना अच्छा बजाता था कि साथ ही लगते गुरुद्वारा शीशगंज से बच्चे उसे तबला बजाने के लिए ले जाते थे। वहीं उसने तबला का अभ्यास किया। कुछ दिन पहले उन्होंने टीवी पर हुनरबाज शो के ऑडिशन के बारे में देखा जो कि चंडीगढ़ में होने वाला था। वह उसे लेकर वहां गए और अहम का चयन हो गया और उन्होंने उसे दिल्ली बुलाया। वहां भी बेहतरीन तबला वादन के लिए उसका चयन किया गया और मुंबई में होने वाले मुख्य ऑडिशन में उसका चयन हुआ। जहां पर सभी जजों ने उसकी खूब तारीफ की है। अब शनिवार व रविवार को टीबी पर प्रसारित होने वाले शो में वह दिखाई भी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed