फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: Preparation to seal Punjab-Haryana border

Ambala: पंजाब-हरियाणा सीमा सील करने की तैयारी, वैकल्पिक मार्गों पर मंथन किया

Fri, 09 Feb 2024 12:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 09 Feb 2024 12:02 AM IST
सार

अंबाला के उपायुक्त डाॅ शालीन ने दौरा कर बाॅर्डर सील रहने पर वैकल्पिक मार्गों को देखा।

विज्ञापन
Ambala: Preparation to seal Punjab-Haryana border
शंभू बॉर्डर को सील करने के लिए लोड किए जा रहे डिवाइडर ब्लॉक। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब-हरियाणा की सीमा शंभू बॉर्डर को सील करने के लिए जिला प्रशासन कई दिनों से तैयारी कर रहा है। शंभू बॉर्डर पर गुरुवार को पुलिस प्रशासन की ओर से बैरिकेड पहुंचाए गए। इसके साथ ही बॉर्डर को सील करने के लिए डिवाइडर ब्लॉक भी पहुंच रहे हैं। मशीनों से डिवाइडर ब्लॉक को ट्रकों में लोड भी किया गया।
विज्ञापन


अंबाला उपायुक्त डॉ शालीन भी गुरुवार को मौके पर पहुंचे उन्होंने बाॅर्डर सील रहने पर वैकल्पिक मार्गों को देखा। इसके साथ ही घग्गर नदी के सहारे कोई आंदोलनकारी न निकले इसके लिए भी मौके पर पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को पुलिस आईजी सिवास कविराज व पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने भी शंभू बॉर्डर पर तैयारियों को लेकर जायजा लिया था।
विज्ञापन


वहीं, मरदों साहिब गुरुद्वारा में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के नेताओं की बैठक गुरुवार को होनी थी। बैठक करने को लेकर बीते दिनों नेताओं ने एलान भी किया था, मगर शाम तक बैठक नहीं हुई। बता दें कि 13 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली जाने का एलान किया है। इसे लेकर किसान नेता कई दिनों से गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक भी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब बॉर्डर सील रहने के कारण 13 फरवरी को वैकल्पिक मार्गों पर मंथन किया जा रहा है। इसको लेकर मौके पर गए थे। अधिकारियों के चर्चा की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से घग्गर पर भी प्रबंध किए जा रहे हैं। - डॉ. शालीन, उपायुक्त अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed