फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala player play in the World Cup with a loan shooter Shooting

कर्ज लेकर शूटिंग वर्ल्ड कप में खेलेगा अंबाला का शूटर

Mon, 12 May 2014 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला Updated Mon, 12 May 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
Ambala player play in the World Cup with a loan shooter Shooting
 सरकार की खेल नीति का हाल यह है कि अंबाला के शूटर दीपक को अमेरिका में होने वाले शूटिंग वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए 2.03 लाख रुपये का कर्ज लेना पड़ा। यह राशि उसने पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के पास जमा करवानी है। इस खिलाड़ी की आर्थिक मदद करने से इंकार कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद किसी तरह से यह राशि जुटाकर वह अमेरिका जाएगा। इंटरनेशनल पैरालंपिक कमेटी (आईपीसी) वर्ल्ड कप अमेरिका में एक से सात जून तक होगा।

अंबाला के गांव शाहपुर के रहने वाला शूटर दीपक के लिए अमेरिका में होने वाला आईपीसी शूटिंग वर्ल्ड कप कैरियर के लिए एक टर्निंग प्वाइंट है। इसके लिए पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से लेटर जारी किया गया है। इस पत्र में साफ कहा गया है कि इस वर्ल्ड कप में यदि भाग लेना है, तो खिलाड़ी को अपने स्तर पर खर्च का बंदोबस्त करना होगा। कमेटी सरकार से कोई आर्थिक मदद नहीं लेगी।
विज्ञापन


इसके बाद शूटर दीपक के लिए 2.03 लाख रुपये का इंतजाम करना ही मुश्किल हो गया। कई दिन से दीपक इसी राशि के इंतजाम में लगा हुआ था। आखिर उसे कर्ज लेकर इस राशि का बंदोबस्त करना पड़ा। दीपक हरियाणा से एकमात्र खिलाड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से खुलेगा कैरियर का रास्ता
यह वर्ल्ड कप दीपक के कैरियर को आगे बढ़ा सकता है। यहीं से आगे के इंटरनेशल इवेंट में भागीदारी हो सकती है। इस वर्ल्ड कप में भागीदारी के बाद ही दीपक के लिए कोरिया में होनेे वाली पैरा एशियन गेम्स 2014 का रास्ता खुल सकता है। इसी तरह अन्य इंटरनेशनल इवेंट में खेलने का भी मौका मिल सकता है।

दीपक का कैरियर
वर्ष 2011 में अंबाला का यह शूटर शूटिंग पटल पर छाया। दीपक ने अब तक विभिन्न प्रतियोगिता में छह गोल्ड, तीन रजत व एक कांस्य पदक हासिल किया है। दीपक अब तक तेरह प्रतियोगिताओं (स्टेट, जोनल और नेशनल) में भाग ले चुका है।


‘सरकार को चाहिए कि वह खिलाड़ियों के लिए इंटरनेशनल स्तर पर खेलने के लिए कुछ व्यवस्था करे। अब किसी तरह से 2.03 लाख का फंड इकट्ठा किया गया है। देश के लिए खेलने का गौरव मिला है, मैं देश को निराश नहीं करूंगा।’
 दीपक, शूटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed