{"_id":"e63939eed547c70c8332087c8fe79f16","slug":"ambala-is-ready-to-celebrate-republic-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगे को सलामी देने के लिए तैयार अंबाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगे को सलामी देने के लिए तैयार अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर तिरंगे को सलामी देने के लिए अंबाला तैयार है। जिला स्तरीय समारोह सिटी के पुलिस लाइन मैदान में होगा, जहां पर हरियाणा के पर्यटन एवं सत्कार विभाग की मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ध्वजारोहण करेंगी। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जबकि समारोह में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
यह है जिला स्तरीय समारोह का कार्यक्रम
- सुबह 9:58 बजे मुख्य अतिथि आगमन
- सुबह 10:00 बजे ध्वजारोहण
- सुबह 10:02 बजे बैंड पर राष्ट्रीय धुन व परेड द्वारा सलामी
- सुबह 10:05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण
- सुबह 10:10 बजे मुख्य अतिथि का संदेश
- सुबह 10:25 बजे मार्चपास्ट
- सुबह 10:30 बजे मास पीटी शो
- सुबह 10:40 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम
- सुबह 11:20 झांकियां
- सुबह 11:45 पारितोषिक वितरण समारोह
- दोपहर 12:10 बजे राष्ट्रगान
-----
यह होंगे कार्यक्रम
उपायुक्त अशोक सांगवान ने मुख्य अतिथि के संदेश और मार्चपास्ट के उपरांत बच्चों द्वारा पीटी का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके उपरांत जवाहर नवोदय विद्यालय कौलां के विद्यार्थियों द्वारा डंबल का प्रदर्शन किया जाएगा और पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चे योग का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जवाहर नवोदय विद्यालय कौलां के बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित गीत, एसए जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा राजस्थानी नृत्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर के विद्यार्थियों द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर संदेशप्रद नाटक नृत्य, सेंट जोसेफ स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित नृत्य, एमडी डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय एकता पर आधारित नृत्य, सोहन लाल डीएवी पब्लिक स्कूल और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन की छात्राओं द्वारा हरियाणवी नृत्य तथा जीआरएसडी स्कूल अंबाला शहर के विद्यार्थियों द्वारा भंगड़ा प्रस्तुत किया जाएगा। इसी प्रकार मार्चपास्ट का प्रदर्शन एसीपी हितेष यादव के नेतृत्व में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त होमगार्ड की टुकड़ी सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार, एनसीसी लड़कों की टुकड़ी सीनियर अंडर अफसर अर्जुन शर्मा, एनसीसी लड़कियों की टुकड़ी सीनियर अंडर अफसर सोनिया रानी, स्काउट्स की टुकड़ी प्लाटून कमांडर रजत भारद्वाज, गर्ल गाईड की टुकड़ी ट्रूप कमांडर अंजलि के नेतृत्व में शामिल होगी। मार्चपास्ट के अंत में युक्ति नरवाल के नेतृत्व में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल का बैंड दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण रहेगा। इसके अलावा कार्यक्रम में लगभग 25 विभागों द्वारा अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों पर आधारित आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
इनको किया जाएगा सम्मानित
कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा शहीद गुरसेवक सिंह के परिजनों, पठानकोट एयरबेस पर आतकंवादी हमले में घायल हुए अंबाला छावनी निवासी शैलभ गौड, स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिजनों, युद्ध वीरांगनाओं, आपातकाल के दौरान जेल में गए लोगों व उनके परिजनों, शहीद सैनिकों के परिजनों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले नागरिकों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। युद्ध वीरांगनाओं व शहीदों के परिजन होंगे सम्मानित
विज्ञापन
जिन युद्ध वीरांगनाओं व शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जायेगा उनमें रामलीला, गुरदेव कौर, कमलेश कुमारी, जोगिंद्र कौर, लाजवंती, संत कौर, प्रितम कौर, नारायण देवी, कुलदीप कौर, जसविंद्र कौर, कंचन दुआ, रवेल सिंह, महिंद्र कौर, इंद्रजीत कौर, कुलविंद्र कौर, शहीद मेजर अमित आहुजा के परिजन, कृष्णा देवी, ललित, चरणजीत कौर, हरदीप कौर, कमलेश रानी, सतविंद्र कौर, मदन गोपाल, गुरनाम कौर, जसबीर कौर, सुरेंद्र कौर, जसप्रीत कौर का नाम शामिल है।
यहां फहराया जाएगा तिरंगा
- जिला बार एसोसिएशन में पहली बार होगा ध्वजारोहण, सेशन जज दीपक गुप्ता करेंगे ध्वजारोहण
- नगर निगम अंबाला सिटी में एमसीए मेयर करेंगे ध्वजारोहण
- अंजुमन इस्लाहुलन मुस्लमीन के सैयद अहमद खान करेंगे ध्वजारोहण
- सिटी अनाज मंडी में कांगे्रस नेत्री किरण बाला जैन करेंगी ध्वजारोहण
- कैंट अनाज मंडी में पूर्व मंत्री निर्मल सिंह करेंगे ध्वजारोहण
- कैंट के वक्फ बोर्ड में होगा ध्वजारोहण
- कैंट के डीआएम कांप्लेक्स में डीआरएम करेंगे ध्वजारोहण
- सुभाष पार्क में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला करेंगे ध्वजारोहण
- शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी किया जाएगा आयोजन