फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala division officials busy preparing to welcome Vande Bharat

Ambala News: वंदे भारत के स्वागत की तैयारी में जुटे अंबाला मंडल के अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Ambala division officials busy preparing to welcome Vande Bharat
अंबाला। फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस की तैयारी में अंबाला मंडल के अधिकारी जुट गए हैं। वंदे भारत का स्वागत अंबाला मंडल के अधीन तीन रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा। इसमें बठिंडा, धूरी व पटियाला रेलवे स्टेशन शामिल हैं, हालांकि अंबाला स्टेशन पर भी स्वागत की तैयारियों को लेकर अभी मंत्रणा चल रही है। दूसरी तरफ वंदे भारत को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के किस प्लेटफार्म पर ठहराव दिया जाएगा और कौन सी ट्रेनें इससे प्रभावित रहेंगी,इसका आकलन भी विभागीय अधिकारियों ने शुरु कर दिया है। प्राथमिक जानकारी में यह सामने आया है कि फिरोजपुर से आने वाली वंदे भारत को प्लेटफार्म एक पर और दिल्ली से आने वाली वंदे भारत को प्लेटफार्म छह पर ठहराव प्रदान किया जाएगा, हालांकि छह पर ठहराव के दौरान उदयपुर से चंडीगढ़ के बीच आवागमन करने वाली ट्रेन प्रभावित हो सकती है, इसलिए इस ट्रेन की समय सारिणी में पांच से दस मिनट का अंतर हो सकता है। वहीं लखनऊ के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत अंबाला मंडल के सहारनपुर स्टेशन पर ही किया जाएगा।
विज्ञापन


फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत

नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हफ्ते में बुधवार को छोड़कर सभी 6 दिन चलेगी। ट्रेन नंबर 26462 फरीदकोट से सुबह 7:55 पर चलकर 8:23 पर फरीदकोट, 9:10 बजे बठिंडा, 10:26 बजे धुरी, 11:05 बजे पटियाला, 11:58 बजे अंबाला कैंट, 12:28 बजे कुरुक्षेत्र, 1:05 बजे पानीपत और दोपहर 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में दिल्ली से वंदे भारत 26461 उसी दिन शाम को चार बजे चलकर, पांच बजे पानीपत, 5:40 बजे कुरुक्षेत्र, 6:30 बजे अंबाला कैंट, 7:13 बजे पटियाला, 7:56 बजे धुरी, 9:15 बजे बठिंडा, 10:23 बजे फरीदकोट और रात 10:35 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी.। दोनों दिशाओं में ट्रेन 6.30 घंटे में लगभग 446 किमी की दूरी तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed