फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala Chhajju Ram raised his voice against British While serving in British Army

Ambala: ब्रिटिश सेना में रहते हुए छज्जूराम ने अंग्रेजों के खिलाफ बुलंद की थी आवाज, मजदूरों के लिए उठाई थी आवाज

Wed, 14 Aug 2024 02:32 PM IST
नवीन दलाल सतनाम सिंह, अंबाला सिटी (हरियाणा)
सतनाम सिंह, अंबाला सिटी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 14 Aug 2024 02:32 PM IST
सार

आजादी की लड़ाई में सुभाष चंद बोस का महत्वपूर्ण योगदान है। इस दौरान 1943 में छज्जूराम ब्रिटिश फौज में सिपाही के तौर पर भर्ती हुए थे। ड्यूटी के दौरान सुभाष चंद बोस के विचारों को सुनकर वे काफी प्रभावित हुए और स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े।

विज्ञापन
Ambala Chhajju Ram raised his voice against British While serving in British Army
स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय छज्जू राम - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला के दानीपुर गांव के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय छज्जू राम ने ब्रिटिश सेना में रहते हुए अंग्रेजों के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। सुभाष चंद बोस के विचारों से प्रभावित होकर उन्होंने रेजीमेंट में अंग्रेज अफसरों के आदेश मानने से इंकार कर दिया था। साथ ही इंकलाब-जिंदाबाद और अंग्रेजों भारत छोड़ो के नारे लगाए थे।

विज्ञापन


इसके बाद उन्हें सेना से बर्खास्त कर घोड़े के पीछे बांधकर घसीटा गया। कठोर अत्याचार के बाद उन्हें जेल में डाल दिया गया, जहां उनकी मुलाकात चौधरी देवीलाल से हुई। जेल से रिहा होने के बाद छज्जू राम ने चौधरी देवी लाल के साथ न सिर्फ स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया, बल्कि आजादी के बाद भी किसानों और मजदूरों के लिए आवाज उठाई।
विज्ञापन


आजादी की लड़ाई में सुभाष चंद बोस का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ 1942 में आजाद हिंद फौज का गठन कर स्वतंत्रता आंदोलन में जान फूंक दी थी। इस दौरान 1943 में छज्जूराम ब्रिटिश फौज में सिपाही के तौर पर भर्ती हुए थे। ड्यूटी के दौरान सुभाष चंद बोस के विचारों को सुनकर वे काफी प्रभावित हुए और स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह फिरोजपुर (पंजाब) में ब्रिटिश सेना में कार्यरत थे तो उन्होंने सुभाष चंद बोस के आह्वान पर ब्रिटिश साम्राज्यवाद के विरुद्ध विद्रोह का झंडा बुलंद करते हुए ब्रिटिश अधिकारियों के आदेशों को मानने से साफ इंकार कर दिया। यही नहीं उन्होंने रेजीमेंट में ही इंकलाब-जिंदाबाद और अंग्रेजों भारत छोड़ो के नारे लगाए। इसके बाद छज्जू राम को ब्रिटिश अधिकारियों ने सेना से डिसमिस कर दिया और घोड़े के पीछे बांधकर घसीटा।

फिर उन्हें मियां वाली जेल ( जो अब पाकिस्तान में है) में डाल दिया। जेल में भी ब्रिटिश अधिकारियों ने उन्हें काफी यातनाएं दी। यहां उनकी मुलाकात चौधरी देवी लाल ( पूर्व उप-प्रधानमंत्री) से हुई, जिसके बाद उन्होंने किसानों और मजदूरों का जीवन स्तर सुधारने के लिए भी कार्य किया।

वर्तमान में जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान अधिवक्ता दिलबाग सिंह दानीपुर (स्वतंत्रता सेनानी छज्जूराम के बेटे) ने बताया कि उनके पिता 1960 से 1963 तक पांच गांव की पंचायतों के प्रतिनिधि रहे। छप्परा को-आपरेटिव बैंक के प्रधान के रूप में भी कार्य किया। 1987 से 1991 तक एमआईटीसी (माइनर इरिगेशन ट्यूबवेल कार्पाेरेशन) बोर्ड के निदेशक रहे।

इसके अलावा मार्केट कमेटी इस्माइलाबाद के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने दानीपुर गांव में उच्च विद्यालय का निर्माण करवाया और कई उल्लेखनीय कार्य किए। दिलबाग दानीपुर ने बताया कि वह चार भाई हैं। उनकी तीन बहनें हैं। दानीपुर गांव में राजकीय स्कूल का नाम भी श्री छज्जू राम स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर रखा गया है।

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था सम्मानित
1972 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने छज्जू राम को स्वतंत्रता के 25 वर्ष के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के लिए ताम्रपत्र भेंटकर सम्मानित किया था। इसके बाद इंदिरा गांधी की ओर से लगाए गए आपातकाल में भी छज्जू राम ने मुखर विरोध किया था। इस कारण 1975 से 1977 तक उन्हें फिर से जेल में रहना पड़ा था। छह नवंबर 2012 को छज्जू राम का देहांत हो गया। उनकी पत्नी विद्या देवी को बीते वर्ष 15 अगस्त को भी सरकार ने सम्मानित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed