फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala businessman robbery case, No arrest made even after week, shopkeepers closed shops and sat on strike

अंबाला का व्यापारी से लूट का मामला: एक सप्ताह बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी, दुकानें बंद कर धरने पर बैठे दुकानदार

Fri, 10 May 2024 11:18 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 10 May 2024 11:18 AM IST
सार

अंबाला के मटेहड़ी शेखां गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी पर तलवार व रॉड से हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी की मांग पर अड़े दुकानदार धरने पर बैठ गए है। दुकानदारों का कहना है कि जब तक गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन

विस्तार

अंबाला सिटी के मटेहड़ी शेखां गांव में व्यापारी गगन नरूला पर तलवारों से हमला कर लैपटॉप व ढाई लाख लूट मामले में एक सप्ताह बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके विरोध में शुक्रवार को इलाके के दर्जनों दुकानदार धरने पर बैठ गए है। पहले तो एकजुट होकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गांव के मुख्य चौक पर ही जाम लगाने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन


उसी समय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाया। बावजूद गिरफ्तारी की मांग पर अड़े दुकानदार धरने पर बैठ गए है। दुकानदारों का कहना है कि जब तक गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। उधर, नग्गल थाना प्रभारी ऋषिपाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह था पूरा मामला 
बता दें कि 2 मई की रात को मटेहड़ी शेखां गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी पर तलवार व रॉड से हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश पहले से ही रेकी कर रहे थे, जैसे ही दुकानदार मटेहड़ी शेखां गांव निवासी गगन नरूला आया तो जानलेवा हमला कर दिया ओर लैपटॉप, ढाई लाख की नगदी ले उड़े थे। यह पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। उस समय एएसपी सृष्टि गुप्ता व जांच टीम मौके पर पहुंची थी। घायल के शरीर पर करीब 9 जगह घाव आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed