फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: Angry farmers locked the market committee office gate due to non-purchase of sunflower

Ambala: सूरजमुखी की खरीद न होने से खफा किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय गेट पर जड़ा ताला

Mon, 05 Jun 2023 08:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 08:34 PM IST
सार

किसानों ने सूरजमुखी की खरीद न होने से खफा होकर मार्केट कमेटी कार्यालय गेट पर ताला जड़ दिया। किसान बोले जब तक सूरजमुखी की खरीद नहीं होती, ताला नहीं खुलेगा। तब तक उनका प्रदर्शन मोहड़ा अनाज मंडी में इसी प्रकार जारी रहेगा।

विज्ञापन
Ambala: Angry farmers locked the market committee office gate due to non-purchase of sunflower
प्रदर्शन करते किसान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सूरजमुखी की खरीद न होने से खफा किसान एक बार फिर लामबंद हो गए हैं। किसानों ने मोहड़ा में मार्केट कमेटी के गेट पर ताला जड़ते हुए सूरजमुखी की खरीद शुरू न होने तक धरना जारी रखने का एलान कर दिया है। साथ ही 8 जून को महापंचायत कर वह आगे की रणनीति तैयार करेंगे।

विज्ञापन


किसानों का कहना है कि सरकार जब तक किसानों की सूरजमुखी की खरीद एमएसपी पर खरीद नहीं करती है और सूरजमुखी को भावांतर भरपाई योजना से बाहर नहीं करती है तब तक उनका प्रदर्शन मोहड़ा अनाज मंडी में इसी प्रकार जारी रहेगा।
विज्ञापन


अगर फिर भी सरकार नहीं मानती हुई दिखाई देती है तो उनको कोई कड़ा निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी ने कहा कि वह पहले सुबह से लेकर शाम तक प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कि सरकार किसानों के इस प्रदर्शन को देखते हुए ही सूरजमुखी फसल की खरीद शुरू कर दे। लेकिन उसके बाद भी सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जब मार्केट कमेटी में किसानों की सूरजमुखी की खरीद का कार्य ही नहीं हो रहा है तो किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय पर ताला जड़ दिया। यह ताला इसी प्रकार तब तक लगा रहेगा, जब तक सरकार सूरजमुखी की खरीद नहीं करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed