{"_id":"6918e12faf9e9d7cdc035870","slug":"amanat-murder-case-called-to-discuss-a-dispute-between-children-playing-volleyball-then-murdered-ambala-news-c-36-1-amb1002-153125-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमानत हत्याकांड : बॉलीवाल खेलते समय हुए बच्चों के विवाद में बात करने के लिए बुलाया था फिर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमानत हत्याकांड : बॉलीवाल खेलते समय हुए बच्चों के विवाद में बात करने के लिए बुलाया था फिर कर दी हत्या
Sun, 16 Nov 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़। अमानत हत्याकांड की नारायणगढ़ पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में प्रथम दृष्टया सामने आया है कि नारायणगढ़ में बॉलीवाल मैच के दौरान कुछ बच्चों की आपस में बहस हो गई थी। जिसमें अमानत ने बीच बचाव किया था। इसमें आरोपी का भाई भी था। ऐसे में इसी मामले को लेकर अमानत से बात करने के लिए आरोपियों ने उसे बुलाया था। बातचीत के दौरान आरोपियों से अमानत की बहस हो और उन्होंने धारदार हथियार से अमानत और उसके दोस्तों पर हमला कर दिया, जिससे उसकी जान चली गई।
पुलिस ने मामले में पकड़े लोटों काॅलोनी निवासी केसर, हनीश तथा शाहपुर गांव निवासी शिवांग को एक दिन के रिमांड पर लिया था। शनिवार को रिमांड खत्म होने पर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया, वहीं हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू सहित अन्य सामान की बरामदगी कर ली गई है। नारायणगढ़ थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि खेल में हुए विवाद से यह पूरा मामला शुरू हुआ था। हथियार व मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।
यह था पूरा मामला
वीरवार को 18 वर्षीय गांव बरौली निवासी अमानत की हत्या आर्य स्कूल के बाहर मैदान में कर दी गई थी। आरोपियों ने धोखे से अमानत को स्कूल के बाहर बुलाया था और यहां पहले से अमानत के इंतजार में खड़े आरोपियों ने चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। जब अमानत को दोस्त उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए तो वहां उसकी मौत हो गई। इस घटना में अमानत का दोस्त सैनमाजरा गांव निवासी अक्षप्रीत भी घायल हो गया था। पुलिस ने गीतांश की शिकायत पर दिवांशू, शिवांग, केसर सहित एक नाबालिग व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।