फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   amabala crime,amabala news

होलसेलर से मिले बिना लेबल के 399 इंजेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
amabala crime,amabala news
अंबाला। कोरोना में आपदा को अवसर बनाकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ का गोरखधंधा तेजी से फल-फूल रहा है। पंचकूला में भी इसी तरह का धंधा चल रहा था। इसका फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन की टीम ने रविवार को भंडाफोड़ करते हुए होलसेलर से 399 इंजेक्शन बरामद किए। बताते हैं कि इन पर रेमडेसिविर का लेबल ही लगाया जाना बाकी था। हालांकि यह जांच का विषय है कि इन इंजेक्शन के भीतर पाउडर के रूप में क्या है।
विज्ञापन

बता दें कि 20 अप्रैल की रात को अंबाला पुलिस ने 24 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ जिन चार आरोपियों को पकड़ा था उनमें से प्रदीप कुमार को साथ लेकर टीम रविवार को पंचकूला पहुंची थी। ड्रग कंट्रोल अधिकारी पंचकूला प्रवीण कुमार और सुनील चौधरी सीनियर ड्रग्स कंट्रोलर अंबाला जोन की टीम ने सीआईए-1 अंबाला के साथ मिलकर पंचकूला के अमरावति एंक्लेव में एमएस सरोहा फार्मास्यूटिकल पर छापा मारा। इस दौरान टीम के साथ रिमांड पर लिया गया आरोपी प्रदीप भी था।
विज्ञापन

धालुवाला के ग्राम सरपंच भीम सेन को भी टीम ने गवाह के तौर पर अपने साथ रखा। सभी की मौजूदगी में सरोहा फार्मास्यूटिकल से का ताला खोलकर जांच की गई तो 206 वॉयल रेड क्लर और 193 वॉयल ओरेंज क्लर के बरामद हुए। इनमें से किसी पर भी लेबल नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

399 इंजेक्शन एमएस सरोहा फार्मास्यूटिकल अमरावती एन्क्लेव से बरामद किए हैं। अंबाला से पकड़े गए आरोपी प्रदीप को साथ लेकर हम वहां पहुंचे थे। इनमें से किसी भी इंजेक्शन की वॉयल पर लेबल नहीं था। इनकी जांच की जाएगी। हमारे साथ सीआईए-1 अंबाला की टीम भी थी। -सुनील चौधरी, सीनियर ड्रग कंट्रोल अधिकारी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed