फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Allegations of negligence on the administration, the Municipal Chairman will lock the municipal office.

Ambala News: प्रशासन पर अनदेखी का आरोप, नपा चेयरमैन जड़ेंगे नगरपालिका कार्यालय को ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Allegations of negligence on the administration, the Municipal Chairman will lock the municipal office.
रजत मलिक। - फोटो : टेबल टेनिस ​खिलाड़ी ज्योति।
बराड़ा। नगरपालिका कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के अनदेखी के कारण मंगलवार को चेयरमैन पार्षदों के साथ नगरपालिका कार्यालय को ताला जड़ने की घोषणा की है। दरअसल सोमवार को रजत मलिक के लैटर हैड पर जारी किए पत्र की कॉपी दिनभर वायरल होती रही, जिसके बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल काफी गर्मा गया।
विज्ञापन

दरअसल भाजपा नेता व चेयरमैन रजत मलिक के लैटर हैड पर लिखा था कि पिछले दो महीनों से नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों का रवैया विकास कार्यों के प्रति उदासीन रहा है। बार-बार आग्रह करने के बावजूद न तो नए विकास कार्यों के टेंडर जारी किए जा रहे हैं और ना ही जनहित के कार्यों को गंभीरता से लिया जा रहा है। अधिकारियों की इस कार्यशैली के कारण क्षेत्रवासियों में रोष है। उन्होंने नगरपालिका के सभी पार्षदों से लैटर के माध्यम से अपील की कि सभी पार्षद अपने-अपने वार्डों के 50-50 लोंगों के साथ नगरपालिका कार्यालय पहुंचें, जहां सुबह 11 बजे कार्यालय पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। रजत मलिक द्वारा इस पत्र की प्रति मुख्य सचिव हरियाणा, निदेशक शहरी स्थानीय निकाय, उपायुक्त, जिला नगर आयुक्त, एसडीएम बराड़ा को भेजी गई है।
विज्ञापन


कुछ मुद्दे सुलझे, कुछ पर आज बनेगी बात

बराड़ा में विकास कार्य धीमे गति से होने के कारण यहां के लोग काफी परेशान है। साफ-सफाई के अलावा अन्य समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है। समस्याओं से त्रस्त आम जनता को प्रदर्शन और कार्यालयों को ताला जडऩे की घटनाएं तो आमतौर पर होती रहती हैं, लेकिन नगरपालिका चेयरमैन द्वारा परेशान होकर कार्यालय को ताला जडऩे की बात पहली बार की गई है। वहीं, इस संबंध में चेयरमैन रजत मलिक ने कहा कि सोमवार को नगरपालिका के कर्मचारियों के साथ मीटिंग हुई है जिसमें कुछ मुद्दे सुलझ गए हैं और कुछ बकाया रह गए हैं। मंगलवार को सभी पार्षद और कर्मचारियों के साथ बैठकर वह बातचीत करेंगे। लंबित मुद्दों पर बातचीत की जाएगी। उसके बाद जो भी निष्कर्ष निकलेगा तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नगर पालिका सचिव मोहित सैनी ने कहा कि आज भी विकास कार्यों के सात टेंडर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजत मलिक।

रजत मलिक।- फोटो : टेबल टेनिस खिलाड़ी ज्योति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed