फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   allegation on woman friend of face book for cheating

फेसबुक महिला मित्र ने पहले मर्जी से संबंध बनाए फिर कर दी तीन लाख की डिमांड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
allegation on woman friend of face book for cheating
महिला द्वारा एक व्यक्ति को फेसबुक मित्र बनाने के बाद शारीरिक संबंध बनाने और फिर ब्लैकमेल करने का एक मामला प्रकाश में आया है। व्यक्ति का आरोप है कि महिला ने न केवल शारीरिक संबंध बनाए बल्कि इनका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद तीन लाख रुपये खर्च करवाए फिर इतने ही रुपये देने की मांग की। वही मांग पूरी नहीं होने पर झूठा केस दर्ज कराने और वीडियो वायरल करके उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने की धमकी भी दी। इस संबंध में कैंट के एक व्यक्ति ने एसपी को शिकायत दी थी। उसी आधार पर महेश नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में कैंट के व्यक्ति ने बताया कि वर्ष 2018 को मेरे फेसबुक एकाउंट पर दोस्त बनने के लिए लिंक आया। क्लिक करने के दो मिनट बाद महिला ने कॉल कर मेरा नंबर पूछा। इसके बाद महिला ने सितंबर 2018 को मुझे करनाल के नीलकंठ रिसोर्ट में दोपहर का भोजन कराने के बाद वापस अंबाला भेज दिया। इसके बाद आरोपी महिला बार-बार फोन करने अपने अतीत की बातें साझा करने लगी और शिमला चलने की पेशकश की। जहां आरोपी महिला ने अपनी मर्जी से संबंध बनाए और पैसे ठगने की नीयत से वीडियो बना लिया। इसके बाद तीन लाख का खर्च कराया। 26 फरवरी को आरोपी ने मुझे फोन करके तीन लाख की मांग कर दी। जब मैंने मना किया तो उसने धमकाया कि वह झूठा केस दर्ज कराने के अलावा मेरी सामाजिक छवि धूमिल कर देगी। मैंने भी उसकी वसूली भरी धमकी की चेटिंग और रिकॉर्डिंग कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed