{"_id":"618974781253f335034f65d3","slug":"all-the-people-of-207-villages-got-both-the-doses-ambala-news-knl889748195","type":"story","status":"publish","title_hn":"207 गांवों के सभी लोगों ने लगवाई दोनों डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
207 गांवों के सभी लोगों ने लगवाई दोनों डोज
विज्ञापन
उपायुक्त विक्रम सिंह वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। अंबाला ने कोरोना से बचाव की कड़ी में एक नई उपलब्धि हासिल की है। अंबाला के 207 गांव ऐसे है जहां के सभी लोगों ने दोनों डोज लगवाते हुए कोरोना से अपने आप को सुरक्षित कर लिया है। 456 गांव ऐसे हैं जहां के सभी लोगों को कोरोना से बचाव के टीके की पहली डोज लगवा ली है।
इस उपलब्धि पर उपायुक्त विक्रम सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के कार्य की सराहना की है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के कार्य में दूसरी डोज लगवाने से रह गए लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा सके, इसके लिए सोमवार से हर घर कैंपेन के तहत अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि शुरू से ही जिला में टीकाकरण अभियान सभी के सहयोग से बेहतर तरीके से चल रहा है। इसका ही यह परिणाम है कि अन्य जिलों के मुकाबले अंबाला की टीकाकरण अभियान में बेहतरीन रैकिंग है।
उन्होंने बताया कि दूसरी डोज लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 290 टीमें लगाई हैं। हर टीम में चार सदस्य शामिल हैं। इनमें एएनएम, सक्षम युवा, आशा वर्कर और आंगनवाड़ी वर्कर शामिल होंगे। इसके अलावा 140 जगहों पर कैंप लगाकर भी लोगों को टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
30 नवंबर तक टीकाकरण का अभियान करें पूरा
उपायुक्त ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को भी निर्देश दिए कि वह आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से गांव में घर-घर जाकर सर्वे करवाएं। इससे जानकारी हासिल हो सके। साथ ही सीएमओ कुलदीप सिंह को कहा कि 30 नवंबर तक गांव में टीकाकरण अभियान को पूरा करें और प्रतिदिन 10 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखें। सीएमओ कुलदीप सिंह ने बताया कि दोपहर तक इस कार्यक्रम के तहत 5 हजार लोगों को टीका लगाने का काम किया गया है। टीमें घर-घर जाकर इस कार्य को बेहतर तरीके से कर रही हैं और जो घर पूरी तरह से टीकाकरण युक्त हैं, उनके घर को चिह्नित किया जा रहा है।