फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   All records are broken, 420 people including 31 children found corona infected

टूट रहे सारे रिकॉर्ड, 31 बच्चों समेत 420 लोग कोरोना संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
All records are broken, 420 people including 31 children found corona infected
सिटी के नागरिक अस्पताल में कोरोना के सैंपल लेते चिकित्सक टीम के सदस्य। - फोटो : Ambala
रविवार को जिला में कोरोना के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। एक दिन में 31 बच्चों सहित एक साथ 420 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। एक दिन का पॉजिटिविटी रेट भी 19.6 प्रतिशत रहा है जोकि बहुत अधिक है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 मरीजों को कोरोना से ठीक होने पर डिस्चार्ज भी किया गया है। दूसरी ओर सक्रिय मरीजों की संख्या भी 1190 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 31460 और वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 29759 हो गई है। अभी 511 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। ज्ञात हो कि गत दिवस 181 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। मगर उसके अगले ही दिन 420 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जोकि करीब तीन गुणा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अगर अभी भी लोग सावधानी नहीं बरतते हैं तो आने वाले दिनों में संक्रमण की रफ्तार और अधिक तेज हो जाएगी। एक दिन में मरीजों का आंकड़ा इससे भी अधिक होगा।
विज्ञापन

यहां मिले नए संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अंबाला सिटी से 216, छावनी से 102, चौड़मस्तपुर से 67, शहजादपुर से 10, बराड़ा से नौ और मुलाना से 16 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें 48 सरकारी कर्मचारी, 12 बच्चे 12 वर्ष से कम और 19 बच्चे 12 से 18 वर्ष के बीच के शामिल हैं। इसके अलावा 29 मरीज ऐसे हैं, जो पहले किसी के संपर्क से संक्रमित हुए हैं। दूसरी ओर राहत यह है कि नारायणगढ़ से एक भी संक्रमित मरीज की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1234 लोगों के लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को 1234 कोरोना के सैंपल लिए गए हैं। अभी स्वास्थ्य विभाग 757892 सैंपल ले चुका है। इनमें 676514 सैंपल आरटीपीसीआर और 81378 सैंपल एंटिजन किट से लिए गए हैं। विभाग द्वारा नौ सैंपल ओमिक्रॉन की जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी 6 लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है।
1453 लोगों को लगा कोरोना से बचाव का टीका
विभाग ने रविवार को 1453 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। विभाग की ओर से अभी तक 1875471 लोगों को टीके की पहली और दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इनमें 983299 पहली और 892172 दूसरी डोज शामिल हैं।

एक साथ इतने मरीजों का कोरोना पॉजिटिव आना चिंता का विषय है। लोगों को अपनी ओर से पूरी एहतियात बरतने की आवश्यकता है। तभी नए मामलों पर लगाम लगाई जा सकती है।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed