{"_id":"68d7896c6e09015444090edc","slug":"airshow-will-held-in-ambala-on-29th-september-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: वायुसेना दिखाएगी अपनी ताकत, बिना पायलट के उड़ेंगे विमान, इस दिन अंबाला में होगा एयर शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: वायुसेना दिखाएगी अपनी ताकत, बिना पायलट के उड़ेंगे विमान, इस दिन अंबाला में होगा एयर शो
Sat, 27 Sep 2025 12:21 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 27 Sep 2025 12:21 PM IST
सार
अंबाला में भारतीय वायुसेना एयर शो का आयोजन करने जा रही है। इसमें खास बात यह है कि विमान बिना पायलट के उड़ेंगे। हालांकि यह कार्यक्रम सामान्य लोगों के लिए नहीं रहेगा।
विज्ञापन
अंबाला में एयर शो का होगा आयोजन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार अपने मानव रहित विमानों की क्षमता को पेश करेगी। 29 सितंबर को अंबाला के नारायणगढ़ स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें सेना वायु समन्वय अभ्यास के समापन पर द्विपक्षीय मानव रहित विमान और काउंटर मानव रहित विमान प्रणाली की क्षमता का प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
खास बात यह है कि इस प्रदर्शन में अनूठे अभ्यास के महत्व को भी बताया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के दांत खट्टे करने के बाद अंबाला में सेना इस गतिविधि को करने जा रही है। इस प्रदर्शन में दिखाया जाएगा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद परिवर्तन के पथ पर निरंतर किस प्रकार से सेना आगे बढ़ रही है। सेना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उभरते खतरों से निपटने के लिए किस प्रकार से नवीन समाधान विकसित कर रही है। हालांकि यह कार्यक्रम सामान्य लोगों के लिए नहीं रहेगा।
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर में अंबाला था अलर्ट पर
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के चुनिंदा सैन्य व वायु सेना के ठिकानों में से अंबाला अलर्ट पर था। यहां पर सेना, वायु सेना व प्रशासन मिलकर मॉक ड्रिल का अभ्यास कर रहे थे। वायु सेना भी अपने आधुनिक उपकरणों से नजर बनाए हुए थी इसलिए यह अभ्यास अंबाला में होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: New Train: अंबाला से राजस्थान के लिए नई ट्रेन की सौगात, सफल रहा ट्रायल, चंडीगढ़ से उदयपुर के बीच चलेगी गाड़ी