{"_id":"60e4b65f8ebc3e30e8672291","slug":"aide-of-nephew-accused-in-aunt-s-murder-sent-to-jail-after-remand-ambala-news-knl756112145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआ की हत्या में आरोपी भतीजे के सहयोगी को रिमांड के बाद जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुआ की हत्या में आरोपी भतीजे के सहयोगी को रिमांड के बाद जेल भेजा
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जैलोबाबा उर्फ सुरेंद्र कौर की हत्या में शामिल रहे भतीजे गुरप्रीत उर्फ प्रीत के सहयोगी गुरसेवक को एक दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। नग्गल थाने में दर्ज मामले में हंडेसरा थानाक्षेत्र के रानीमाजरा वासी गुरसेवक उर्फ काला को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।
आरोपी से करीब 15 हजार रुपये की रिकवरी भी की गई।
11 जून को मटेहड़ी के अमरजीत ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मेरी बहन जैलो बाबा बिना बताए घर से चली गई है। परिवार जानता था कि आखिरी बार वह अपने भतीजे गुरप्रीत के साथ गई थी। प्रीत से पूछा तो वह वह इधर-उधर की बातें करने लगा, बताया कि उसने बुआ को रास्ते में उतार दिया था। शक के आधार पर पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच कबूला। बताया कि हत्या के बाद उसने बुआ का शव खेतों में गाड़ दिया था। नग्गल थाना प्रभारी एसआई धर्मवीर सिंह के अनुसार हत्यारोपी को रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।