फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   agriculture minister arrived to take stock of the loss crops

बरसात के कारण फसलों के नुकसान का जायजा लेने पहुंचे कृषि मंत्री, अधिकारियों को दिए निर्देश किसानों को जल्द दिलवाएं मुआवजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
agriculture minister arrived to take stock of the loss crops
अंबाला। बरसात के कारण फसलों के नुकसान का जायजा लेने हेतु रविवार को कृषि मंत्री जेपी दलाल शहर विधानसभा क्षेत्र के गांव आनन्दपुर जलबेड़ा व उगाड़ा का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने फसलों के नुकसान की वास्तविकता जांची। इस दौरान कृषि विभाग के उपनिदेशक गिरीश नागपाल, जिला राजस्व अधिकारी कैप्टन विनोद शर्मा, तहसीलदार विक्रम सिंगला सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने निरीक्षण के दौरान सबसे पहले गांव आनन्दपुर जलबेड़ा का दौरा किया और फसलों के नुकसान बारे कृषि विभाग के उपनिदेशक से जानकारी हासिल की और किसानो के फसलों संबंधी प्रार्थना पत्र बारे पूछा। उन्होंने गांव सरपंच व अन्य किसानो से भी उनकी फसलों के नुकसान बारे बातचीत की। किसानो ने अपनी फसलों का बीमा करवाया हुआ है अथवा नही। सरपंच ने मंत्री को अवगत करवाया कि अधिकतर किसानों ने फसलों का बीमा करवाया हुआ है तथा उनके क्षेत्र में फसलों का ज्यादा नुकसान नही हुआ है। इसके बाद मंत्री ने गांव उगाड़ा में भी किसानो से बातचीत की और फसलों के नुुकसान बारे जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

इस मुद्दे पर गांव सरपंच व अन्य किसानों से बात की गई। कृषि मंत्री ने दोनो अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिस भी किसान का फसल संबंधी प्रार्थना पत्र प्राप्त होता है, उसको नियमानुसार समय अवधि के तहत मुआवजा दिलवाएं। इस मौके पर सरपंच अवतार सिंह, सरपंच जसविन्द्र सिंह सहित दोनों गांवो के किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

844 आवेदन हुए प्राप्त
कृषि उपनिदेशक डॉ. गिरीश नागपाल ने कृषि मंत्री को अवगत करवाया कि जिला अंबाला में 844 किसानो के फसल खराब संबंधी आवेदन दिए हैं। सभी आवेदनों को प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। शनिवार व रविवार को किसानो की सुविधा के लिए कार्यालय खोला गया है ताकि किसान अपनी फसलों से संबंधित प्रार्थना पत्र कार्यालय में जमा करवा सकें। उन्होंने बताया कि शनिवार को नारायणगढ़ में 21 किसानों तथा अंबाला शहर में 85 किसानो से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं।

10 दिनों में होगी मुआवजे की रिपोर्ट
10 दिनो में किसानो की फसलों की जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी ताकि नियमानुसार उन्हें मुआवजा दिलवाया जा सके। जिला राजस्व अधिकारी कैप्टन विनोद शर्मा ने कृषि मंत्री को अवगत करवाया कि राजस्व विभाग द्वारा 25 प्रतिशत से उपर फसलों के नुकसान का मुआवजा देने के प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed