फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   agression on punch of manka, jaam highway, ambala-jagdhari road, ambala

मनका के पंच पर हमला, ग्रामीणों ने जाम किया हाईवे

Mon, 20 Jun 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Mon, 20 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
agression on punch of manka, jaam highway, ambala-jagdhari road, ambala
हाईवे पर जाम लगाते लाोग। - फोटो : amar ujala
 गांव मनका के पंच पर जानलेवा हमले से गुस्साए लोगों ने रविवार देर रात अंबाला-जगाधरी मार्ग को जाम कर दिया। इससे काफी देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया। सूचना पाकर एसीपी बराड़ा अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर किसी तरह से शांत किया और जाम खुलवाया। इस दौरान एक व्यक्ति बेहोश भी हो गया, जिसे एमएम मुलाना अस्पताल में दाखिल कराया गया। इस दौरान एसआई मुलाना कुलवंत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मनका गांव में पिछले सप्ताह दो पक्षों में कहासुनी के बाद खुनी संघर्ष हो गया था, जिसमें तीन युवक घायल हो गए थे। इसी रंजिश को लेकर शाम को पंच हंसराज पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वे घायल हो गए और उनको एमएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हमलावर मौके से फरार हो गए। इस पर आक्रोशित होकर गांव के लोगों ने अंबाला-जगाधरी मार्ग पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


लोगों ने आरोप लगाया कि गांव के रहने वाले कुछ लोगों ने पंच हंसराज पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया है। आरोपियोें को जल्द गिरफ्तार किया जाए। ग्रामीणों ने अंबाला-जगाधरी रोड को जाम कर दिया। इस दौरान एक युवक दर्शन लाल बेहोश होकर सड़क पर गिर गया, जिसे लोगों ने एमएम मेडिकल कॉलेज मुलाना में दाखिल कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी बराड़ा अनिल कुमार ने आश्वासन दिया कि वह जल्द उचित कार्रवाई करेंगे। मामला पुरानी रंजिश का है, जिसमें पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed