फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Agniveers will be recruited in two phases

दो चरणों में होगी अग्निवीरों की भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Agniveers will be recruited in two phases
छह जिलों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के लिए अग्निवीर स्कीम के तहत पंजीकरण 5 अगस्त से 3 सितंबर तक होगा, जबकि अंबाला में भर्ती 25 अक्तूबर से 11 नवंबर तक चलेगी। यह जानकारी उपायुक्त विक्रम सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की अग्निवीर स्कीम के तहत सेना में भर्ती के लिए हरियाणा के 6 जिले अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के लिए यह पंजीकरण 5 अगस्त से 3 सितंबर 2022 तक होगा। वहीं यह भर्ती अंबाला छावनी के खड्गा स्टेडियम में 25 अक्तूबर से 11 नवंबर तक चलेगी। यह भर्ती दो चरणों में होगी, जिसमें महिला व पुरूष शामिल रहेंगे। उपायुक्त मंगलवार को अपने कार्यालय में इस विषय को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ एक बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिला मुख्यालय अंबाला के भर्ती निदेशक बीएस बिष्ट ने भर्ती से जुड़ी प्रक्रियाओं के बारे में उपायुक्त को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी योग्य लाभार्थी स्वयं को अधिकृत वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं। यह रैली अग्निवीर जीडी (सामान्य कर्तव्य), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक/स्टोर कीपर, तकनीकी) और अग्निवीर (ट्रेडमैन) के लिए आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को भर्ती से जुड़े सभी कार्यों को समय से पहले करने बारे निर्देश भी दिए। उन्होंने नगर परिषद के ईओ को भर्ती स्थल के नजदीक मोबाईल टॉयलेट के साथ-साथ भर्ती में जो भी आवेदक पहुंचेगे उनके लिए धर्मशालाओं, स्पोर्ट्स हॉस्टल, कम्युनिटी सेंटर या अन्य जगहों पर जो व्यवस्था हो सकती है उस कार्य को करने के लिए व्यवस्था बनाएं। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, एसडीएम हितेष कुमार, एसडीएम डॉ. बलप्रीत सिंह, डीएसपी रजनीश, जीएम रोडवेज अश्वनी कुमार डोगरा, ईओ रविंद्र, डॉ. संजीव सिंगला के साथ-साथ अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भर्ती स्थल के नजदीक बैरिकेडिंग व टेंट से संबंधित व्यवस्था करने, बिजली की सुचारू व्यवस्था के लिए बिजली निगम के अधिकारियों को, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एंबुलेंस के साथ-साथ दवाइयों की व्यवस्था व अन्य प्रबंध करने बारे तथा जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पेयजल व्यवस्था, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी को रैली से सम्बन्धित व्यापक प्रचार-प्रसार करने व बसों की व्यवस्था के लिए जीएम रोडवेज को निर्देश दिए।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने भर्ती के बारे में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिल सके, इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी को रैली निकालकर जागरूक करने तथा शिक्षण संस्थानों में आर्मी के अधिकारियों द्वारा सेशन लगाकर जागरूक करने बारे भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed