फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Agniveer took part in recruitment by changing the date of birth in Aadhar card

आधार कार्ड में जन्मतिथि बदल अग्निवीर भर्ती में लिया भाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Agniveer took part in recruitment by changing the date of birth in Aadhar card
अंबाला। अग्निवीर भर्ती में आयु कम दिखाने के लिए दो युवाओं ने अपने दस्तावेजों में छेड़छाड़ करते हुए जन्मतिथि को ही बदलवा लिया। इसके बाद वह अंबाला के खड्गा स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती में पहुंच गए। यहां दस्तावेजों की जांच के दौरान उनकी सारी पोल सेना के जवानों के आगे खुल गई। दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करने पर दोनों युवकों के खिलाफ सूबेदार मेजर कुंदन सिंह की शिकायत पर थाना छावनी में मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार सूबेदार मेजर कुंदन सिंह ने बताया कि खड्गा स्टेडियम छावनी में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसमें वह बोर्ड के सदस्य हैं। मंगलवार को कैथल जिले के खंड सीवन, राजौंद, ढांड, कैथल, कलायत, गुहला व फतेहपुर-पुंडरी के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड व भर्ती से संबंधित दस्तावेज जांचे जा रहे थे। उन्होंने पाया कि अभ्यर्थी संदीप सिंह निवासी गांव पट्टी डुडंवा थाना कलायत जिला कैथल के 10वीं कक्षा और आधार कार्ड में जन्मतिथि समान हैं लेकिन जब कंप्यूटर पर जांचा तो पाया कि उसने करीब पांच बार अपने दस्तावेजों में जन्मतिथि बदलवाई है। इसमें प्रथम बार चार अप्रैल 2014 को जन्मतिथि चार फरवरी 1992 करवाई।
विज्ञापन

दूसरी बार दो जनवरी 2016 को अपना आधार कार्ड अपडेट करवाकर जन्मतिथि एक जून 1998, तीसरी बार 30 अगस्त 2017 को जन्मतिथि में फिर से बदलाव करते हुए चार फरवरी 1992, चौथी बार 21 दिसंबर 2017 को जन्मतिथि एक जून 1998 करवाई। उसके बाद पांचवीं बार संदीप सिंह ने सात सितंबर 2020 को अपना आधार कार्ड अपडेट करवाकर जन्मतिथि दो अक्तूबर 2001 करवाई। इस तरह कई बार आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने और आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे युवक ने इस तरह की छेड़छाड़
दूसरे युवक संदीप सिंह निवासी गांव बढसिकरी खुर्द थाना कलायत जिला कैथल का एडमिट कार्ड व भर्ती संबंधित कागजात जांचे तो पाया कि उसने भी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की है। उसके हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा जारी माध्यमिक परीक्षा के सर्टिफिकेट और आधार कार्ड की प्रति में जन्मतिथि 15.07.2002 है। जब कंप्यूटर पर जांच की गई तो पाया कि संदीप सिंह ने प्रथम बार अपना आधार कार्ड 31.03.2015 को अपडेट करवाया। इसमें जन्मतिथि 18.12.1995 करवाई थी। दूसरी बार 12.09.2017 को उसका मोबाइल नंबर अपडेट हुआ है। तीसरी बार संदीप सिंह ने अपना आधार कार्ड 10.12.2020 को अपडेट करवाकर अपनी जन्मतिथि दिनांक 15.07.2002 करवाई है।

वहीं इस दौरान यह भी पाया कि युवक 12.08.2022 से 29.08.2022 तक हिसार में होने वाली अग्निवीर भर्ती में अपने फर्जी डाक्यूमेंट देकर दूसरे का फिजिकल देने गया था। इसके बाद जब दोनों अभ्यर्थियों के असल प्रमाणपत्र जांचे तो पाया कि दोनों में ही जन्मतिथि अलग थी। उन्होंने अलग-अलग वर्षों में आधार कार्डों को अपडेट करवाकर जन्मतिथि फर्जी तैयार करवाकर धोखाधड़ी से सरकारी नौकरी पाने का प्रयास किया है। वहीं अपने-अपने आधार कार्डों में संदीप सिंह की जगह संदीप किया हुआ है।
हमारे पास शिकायत आई थी। हमने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
-नरेश, एसएचओ, कैंट थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed