फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After the rain, the sun released the sweat of the common man

बारिश के बाद निकली धूप ने छुड़ाए आमजन के पसीने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
After the rain, the sun released the sweat of the common man
अंबाला सिटी। अल सुबह हुई बारिश के बाद दिनभर बादलों में सूरज की लुकाछिपी जारी रही। सुबह तक जिले में 21 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में और अधिक बारिश होने के आसार हैं। वहीं, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली फर्क होने और आर्द्रता घटने के कारण दिनभर उमस महसूस हुई। धूप होने के कारण गर्मी और अधिक बढ़ गई। अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

दूसरी ओर, बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। कई जगह तो ऐसी रही जहां से पानी उतरा ही नहीं है। ऐसी स्थिति नगर निगम कार्यालय की भी रही। वहां पार्किंग वाले क्षेत्र में पानी भरा हुआ था। ऐसे में लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, सुबह बारिश होने के कारण कामकाजी लोगों और बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान लोग छतरी व रेनकोट का सहारा लेते हुए अपने कामकाज वाले स्थान तक पहुंचे। करीब 12 बजे तक मौसम साफ हो गया और फिर सूरज देवता ने दर्शन दिए। सूरज की बढ़ती गर्मी के साथ ही लोगों के पसीने छूटने शुरू हो गए और लोगों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed