फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After the rain, the heat of summer started increasing again

बारिश के बाद फिर बढ़ने लगा गर्मी का सितम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
After the rain, the heat of summer started increasing again
अंबाला सिटी। एक सप्ताह की राहत के बाद गर्मी ने फिर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। वीरवार को दिनभर चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया। तेज धूप में लोगों का पसीना छूट गया। लोग धूप से बचने के लिए छाता व अन्य माध्यमों का प्रयोग कर रहे थे। वहीं, पेयजल पदार्थों की बिक्री में भी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह तक धूप से राहत नहीं मिलेगी और तापमान में वृद्धि होगी। वीरवार को भी अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। आने वाले समय में तापमान एक बार फिर 39 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

शाम को ठंडी हवा से मिली राहत
दिनभर तेज धूप के बाद शाम को चली ठंडी हवाओं से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। पिछले दिनों मौसम ठंडा रहने के कारण शाम के तापमान में थोड़ी ठंडक महसूस की जा रही है। शाम के समय लोग घरों से बाहर घूमने के लिए निकल रहे हैं। वहीं, पार्कों में रौनक दिखाई दे रही है। छावनी के सुभाष पार्क में भी शाम के समय ऐसा ही नजारा दिखाई दिया, जहां घूमने आने वाले लोगों की काफी भीड़ थी। लोग शाम की ठंडी हवा का लुत्फ उठा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed