फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After the fight, the young man was threatened after coming home

Ambala News: मारपीट के बाद घर आकर युवक को धमकाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
After the fight, the young man was threatened after coming home
नारायणगढ़। पंजलासा गांव में डीजे की दुकान चलाने वाले युवक नितेश से मारपीट करने के बाद बदमाशों ने दोबारा घर आकर धमकाया। नितेश का आरोप है कि यह मारपीट 6 को हुई थी और उस समय थाने में शिकायत दे दी थी। 13 दिसंबर को दोबारा दो आरोपियों ने आकर एफआईआर में से अपना नाम निकलवाने के लिए धमकाया। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने हन्नी सैनी, निखिल पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायल पंजलासा गांव निवासी नितेश कुमार ने बताया कि उसकी डीके की दुकान है। 6 दिसंबर को दोपहर को वह अंकित कुमार के साथ दुकान में बैठा था। तभी आधा दर्जन बदमाशों ने लाठी व डंडों से दुकान में घुसकर हमला कर दिया। छुड़वाने के लिए पड़ोसी दुकानदार आए तो उन्हें भी भगा दिया था। हमले के बाद सभी फरार हो गए थे। 13 दिसंबर को दोबारा आरोपी आए तो घर पर थाने में दर्ज एफआईआर में से नाम निकलवाने के लिए धमकाने लगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed