फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   After one and a half hour operation, doctors removed 4 kg rosoli from the woman's stomach

डेढ़ घंटे के ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने महिला के पेट से निकाली 4 किलोग्राम की रसोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
After one and a half hour operation, doctors removed 4 kg rosoli from the woman's stomach
After one and a half hour operation, doctors removed 4 kg rosoli from the woman's stomach - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। कई अस्पतालों में धक्के खा चुकी महिला को आखिर नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी में आकर बीमारी से राहत मिली है। डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद पीड़ित महिला शनिचरी देवी के पेट से 4 किलोग्राम की रसोली निकाली है, जिसके बाद 48 वर्षीय इस महिला की हालत स्थिर है।
विज्ञापन

महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मीनाक्षी राणा भूषण ने बताया कि सर्जन डॉक्टर पूजा शर्मा ने जांच के बाद महिला को उसके पास भेजा था। जब जांच हुई तब पता चला कि उनके पेट में रसोली है। महिला की स्थिति को देखते हुए सभी टेस्ट करवाने के बाद महिला एक सप्ताह बाद ऑपरेशन करने का समय दे दिया। जिससे कि महिला को और अधिक समय तक इस बीमारी को न झेलना पड़े। इसके बाद टीम का गठन किया गया। इसमें डॉक्टर मीनाक्षी राणा भूषण, सर्जन डॉक्टर पूजा शर्मा, बेहोशी के डॉक्टर हरीश गोयल, डॉक्टर वेद पाठक, स्टाफ नर्स रुचि शामिल रही। जिन्होंने महिला के पेट से 4 किलोग्राम की रसोली निकाली है। डॉक्टरों के इस प्रयास की हर तरफ तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed