फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   administration curbing blackmarketing of onion

प्याज के गोदामों में छापा, बोरियां बाजार में भेजने का आदेश

Wed, 26 Aug 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Wed, 26 Aug 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा प्याज की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर शिकंजा कसने की दिशा में मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर अंबाला शहर के विभिन्न गोदामों पर छापामारी की और स्टोरों की फिजिकल वेरीफिकेशन भी की गई। छापामारी के डर से प्याज की कालाबाजारी को रोककर उपभोक्ताओं को प्याज की कीमतों में राहत प्रदान करना है।

उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ के आदेशों के दृष्टिगत नगराधीश अमित पंचाल के नेतृत्व में जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक व मार्केट कमेटी के अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को सारंग गांव के क्षेत्र में कार्यरत खोसला कोल्ड स्टोर की औचक चैकिंग की। नगराधीश ने स्टोर में रखे गए प्याज की बोरियों की फिजिकल वेरीफिकेशन की।

उन्होंने गोदाम के स्टाक रजिस्टर को भी गहन रूचि लेकर चैक किया। चैकिंग के दौरान उन्होंने स्टॉक रजिस्टर में यह भी चैकिंग की कि प्याज किस तिथि को आया और किन-किन तिथियों को इसकी निकासी हुई।

इसके साथ-साथ उन्होंने गोदाम के मालिक से भी प्याजों के रखरखाव की समस्त जानकारी प्राप्त की। खोसला गोदाम के मालिक ने बताया कि स्टोर में मौके पर रखा गया 21937 क्विंटल प्याज किसानों का है। उन्होंने स्टाक के पूरे दस्तावेज चैक किए। 

पंचाल ने अपनी टीम के साथ एक प्राइवेट कोल्ड स्टोर पर भी छापेमारी की और वहां पर गोदाम में मौके पर रखे गए प्याजों का  निरीक्षण किया। चैकिंग के दौरान गोदाम में लगभग 1600 प्याज के कट्टे पाए गए। उन्होंने कोल्ड स्टोर गोदाम का स्टॉक रजिस्टर भी चैक किया और स्टॉक रजिस्टर में प्याजों की आवक की तिथि एवं उनकी निकासी के दस्तावेज भी चैक किए।

उन्होंने चैकिंग के दौरान गोदाम के मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंगलवार को ही शाम तक स्टोर में मौके पर प्याजों की रिपोर्ट मार्केट कमेटी को तुरंत भिजवाएं और जो भी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने मे कौताही बरतेगा उसके विरूद्ध प्रशासनिक कार्रवाई भी सुनिश्चित करेगा।  इस मौके पर नगराधीश के साथ जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अनिल कुमार तथा मार्केट कमेटी के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा गोदामों की रेड इसलिए की जा रही है कि किसी भी स्टोर में प्याजों की जमाखोरी न हो और उपभोक्ताओं को इस दिशा में आपूर्ति नियमित तौर पर होती रहे। प्रकार की प्याजों के स्टोर की चैकिंग खंड स्तर पर भी की जा रही है। जमाखोरी व कालाबजारी करने वालों का छोड़ा नहीं जाएगा।

-अमित पंचाल, नगराधीश, अंबाला

विज्ञापन


एसडीएम ने किया आलू व प्याज का स्टाक चेक

अमर उजाला ब्यूरो

नारायणगढ़। एसडीएम रुचि सिंह ने मंगलवार को सब्जी मंडी, नारायणगढ़ तथा कोल्ड स्टोरों का दौरा कर आलू व प्याज के स्टाक का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा कि किसी को भी प्याज की कालाबाजारी नहीं करने दी जाएगी। आढ़ती स्टॉक रजिस्टर मेनटेन करें और इसकी साप्ताहित रिपोर्ट प्रत्येक सोमवार को मार्केट कमेटी कार्यालय व सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी कार्यालय में दें। एसडीएम ने सबसे पहले मार्केट कमेटी कार्यालय व सब्जी मंडी का दौरा किया, उसके बाद जनता कोल्ड स्टोर, शिवालिक कोल्ड स्टोर तथा गांव डैहर स्थित श्रीगणेश कोल्ड स्टोर व श्री हरमिलाप कोल्ड स्टोर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टांक रजिस्टर चैक किया और आलू एवं प्याज के बारे में जानकारी प्राप्त की। एसडीएम ने मार्केट कमटी के सचिव धर्मेंद्र पाल को निर्देश दिये कि वे सरकार की गाइडलाइन अनुसार सभी आढ़तियों की मीटिंग बुलाकर उन्हें अवगत करवाएं और कालाबाजारी की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई अमल में लाये।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed