फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Activa rider collided with the elderly who was bringing Kanwar

कांवड़ लेकर आ रहे बुजुर्ग को एक्टिवा सवार ने मारी टक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Activa rider collided with the elderly who was bringing Kanwar
अंबाला। साहा-शहजादपुर स्थित राजपुरा कट के निकट नौ गजा पीर के पास तेज रफ्तार एक्टिवा चालक ने सड़क किनारे चल रहे कांवड़िए को टक्कर मार दी। हादसे में 60 वर्षीय हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी तीर्थराम गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर पर गंभीर चोट लगने पर खून से लथपथ हालत में उन्हें छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कांवड़ियों का कहना था कि एक्टिवा सवार महिला ने टक्कर मारी और वह खुद चोटिल हो गई। जांच अधिकारी एएसआई छतरपाल ने बताया कि अज्ञात एक्टिवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अस्पताल में घायल कांवड़िए के साथ आए दूसरे साथियों ने सरकारी एंबुलेंस सेवा को लेकर रोष जताया। उनका कहना था कि एंबुलेंस बिना ईएमटी के मौके पर पहुंची। घायल को लाते समय ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी तो एंबुलेंस में मास्क ही नहीं मिला। ड्राइवर ऑक्सीजन मास्क तलाशता रहा। बताया जाता है कि तीर्थराम की चंडीगढ़ अस्पताल में हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

दिसंबर में है बेटी की शादी, 9वीं बार लाया कांवड़
राजकुमार ने बताया कि 9वीं बार वह और तीर्थराम कांवड़ लेकर घर जा रहे थे। 16 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल लेकर वह ऊना के लिए रवाना हुए थे। सात लोग एक साथ थे। रामकुमार ने बताया कि तीर्थराम के पास एक लड़का व दो लड़कियां हैं। एक शादीशुदा है तो दूसरी की दिसंबर में शादी होनी है। मजदूरी कर वह अपने परिवार का गुजर बसर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed