{"_id":"67a2466ba736f98d7407f122","slug":"action-will-be-taken-against-schools-defaulting-on-property-tax-list-is-ready-ambala-news-c-36-1-amb1003-137071-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: संपत्ति कर के बकायेदार स्कूलों पर होगी कार्रवाई, सूची तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: संपत्ति कर के बकायेदार स्कूलों पर होगी कार्रवाई, सूची तैयार
विज्ञापन
सतनाम सिंह
अंबाला सिटी। बकाया संपत्ति कर के लिए नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। रोजाना शहर में बकाया संपत्ति कर वाली संपत्ति को सील करने के लिए टीम पहुंच रही है। निगम ने अब उन संपत्ति की सूची भी तैयार कर ली है, जिन संपत्ति पर कई वर्षों से कर बकाया है।
निगम अब डिफाल्टर निजी स्कूलों पर कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही सरकारी विभाग, शादी पैलेस, होटल, फैक्टरी पर भी कार्रवाई की तैयारी है। इनकी सूची तैयार की जा रही है। वार्ड अनुसार बकाया संपत्ति कर वसूल किया जाएगा। निगम अभी तक 5 करोड़ 10 लाख रुपये से ज्यादा का संपत्ति कर वसूल कर चुका है, जबकि अभी 41 करोड़ रुपये बकाया है। संवाद
ये रखा था लक्ष्य
निगम की ओर से बकाया संपत्ति कर एकत्रित करने के लिए 31 मार्च तक का लक्ष्य रखा गया है। निगम शहर में रोजाना संपत्ति कर भरने के लिए मुनादी भी करवा रहा है। इसके साथ ही घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने वाली गाड़ी भी रोजाना अनाउंसमेंट कर रही है। इसके साथ ही निगम की टीम घर-घर जाकर भी संपत्ति कर वसूल करेगी। इसके लिए भी निगम की ओर से योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
जवाब नहीं देने वालों की संपत्ति होगी सील
संपत्ति कर बकाया होने पर निगम 660 से ज्यादा नोटिस दे चुका है। कई लोग ऐसे भी हैं, जोकि निगम की ओर से भेजे गए नोटिस का तय समय में जवाब नहीं दे रहे। निगम अधिकारी अब ऐसे लोगों की संपत्ति भी सील करेगा। निगम अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वह समय पर नोटिस का जवाब दें और अपने बकाया कर का भुगतान करें। अगर ऐसा नहीं होता तो निगम उनकी संपत्ति सील करेगा। निगम टीम रोजाना बकाया संपत्ति कर को लेकर संपत्ति सील करने के लिए पहुंच रही है। टीम शहर मॉडल टाउन में जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में भी बकाया कर को लेकर पहुंची थी। इस विभाग पर निगम का करीब 7 करोड़ संपत्ति कर बकाया है। विभाग की ओर से उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है ताकि संपत्ति कर का भुगतान किया जा सके।
वर्जन
निगम की ओर से 31 मार्च तक बकाया संपत्ति कर रिकवरी के लिए लक्ष्य रखा गया है। अब निजी स्कूल, होटल, शादी-पैलेस, सरकारी विभाग व निजी संपत्ति की सूची तैयार की जा रही है। इनमें बकाया कर वसूला जाएगा। जो लोग निगम के नोटिस का तय समय में जवाब नहीं दे रहे, उनकी भी संपत्ति सील की जाएगी। बकाया कर देने के लिए शहर में लगातार मुनादी भी करवाई जा रही है।
विकास कुमार, प्रभारी, संपत्ति कर शाखा नगर निगम।