फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   action

नगर परिषद के एक्सईएन विकास धीमान पर गिरी मंत्री विज की गाज, सस्पेंड किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
action
गृह मंत्री अनिल विज। - फोटो : Ambala
अंबाला। गृहमंत्री अनिल विज ने एक बार फिर एक्शन मोड़ में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अपने ही गृहक्षेत्र में काम में कोताही बरतने वाले अधिकारी को सस्पेंड करना शुरू कर दिया है। अबकी बार उन्होंने छावनी नगर परिषद के एक्सईएन विकास धीमान को कार्यों में लापरवाही पर सस्पेंड कर दिया। साथ ही सख्त रवैये में चेताया है कि जो काम नहीं करेगा उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि विगत दिवस पहले ही मंत्री विज ने पानीपत के नगर निगम कमिश्नर को काम में कोताही बरतने पर सस्पेंड के आदेश जारी किए गए थे। ऐसे में अब सरकारी विभागों में तैनात अधिकारी अब सकते में आ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री विज ने कहा कि एक्सईएन विकास धीमान को जो कार्य सौंपे हुए थे उसमें काफी ढिलाई बरती जा रही थी और वह लटके पड़े थे। बार-बार आदेशों के बावजूद भी काम पूरे न होने पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया ताकि दूसरे अधिकारी अपने काम को गंभीरता से लें।
विज्ञापन

चुनावी समय से पहले करोड़ों के विकास कार्य अभी भी लटके
विकास कार्यों की बात करें तो एक्सईएन विकास धीमान के पास उन सभी का जिम्मा जो कार्य चुनाव से पहले 6 खुद मंत्री विज ने शुरू करवाए थे। बताया जाता है कि खुद ग्रांट से विज ने छावनी के अंदर करीब 5 करोड़ की लागत से सड़कें बनाने के अलावा करीब 2.87 करोड़ की लागत से सदर बाजार सहित अन्य इलाकों को सुंदर बनाने के विकास कार्य थे जोकि सीधे तौर पर आम जनता से जुड़े हुए थे। कई बार विकास कार्यों को लेकर मीटिंग भी हुई। कुछ शुरू कर दिए गए तो कुछ अभी शुरू होने बाकी है। बावजूद कोई भी काम पूरा ही नहीं हो सका। इस लापरवाही को लेकर मंत्री विज ने एक्सईएन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आठ करोड़ की लागत से यह विकास कार्य लटके
2.87 करोड़ की लागत से होने वाले कार्यों में यह शामिल है। इनमें से कुछ चल रहे हैं तो कुछ अभी तक लटके पड़े हैं। इनके अलावा और भी कई कार्य बताए जा रहे हैं जो अभी तक पूरे नहीं हो सके।

- सदर बाजार चौक से रेलवे रोड, गीता गोपाल चौक, सब्जीमंडी व कबाड़ी बाजार चौक तक डिवाइडर के बीच म्यूजिक पोल लगाने का काम। हालांकि यह अभी तक केवल सदर चौक पर ही लग पाए है बाकी जगह काम शुरू है।
- अग्रवाल धर्मशाला के पास पानी निकासी की समस्या का जड़ से समाधान के लिए बनने वाला नाला। इसका निर्माणकार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ
- गांधी मैदान की नई सब्जी मंडी के अंदर पूरा शेड तो डाल दिया गया है लेकिन मंडी के साथ नई रोड बनाने के अलावा लाइटें लगाने का लटका पड़ा है।
- छावनी की दीना की मंडी के अंदर शेड लगाने का काम है। वो भी अभी तक शुरू नहीं हो सका।
- छावनी के इंदिरा पार्क के अंदर भी व्यायामशाला बनाने का काम भी अधर में है।
- बीसी बाजार में अंदर पार्क बनाने के अलावा सार्वजनिक शौचालय का भी लटका पड़ा है।
- लालकुर्ती पार्क के अंदर स्वर्ण जयंती पार्क की भी सुंदरता बढ़ाने का काम था। अभी तक पार्क में महज झूले ही लग पाए है और वो भी पूरी तरह से नहीं हुआ।
- हाउसिंग बोर्ड के अंदर पार्क का निर्माण कार्य भी अभी तक पूरा नहीं हो सका।
विकास कार्य को न करने, लटकाने व बार-बार कहने के बावजूद न करने पर सस्पेंड के ऑर्डर किए गए है। जो काम नहीं कर रहे उन्हें बक्शा नहीं जाएगा।
-अनिल विज, स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री अनिल विज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed