फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused of using abusive and casteist words under the influence of alcohol, villagers are angry

Ambala News: शराब के नशे में गालियां और जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप, ग्रामीणों में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Accused of using abusive and casteist words under the influence of alcohol, villagers are angry
अंबाला छावनी के महेशनगर थाने में खड़े ब्राह्माण माजरा गांव के लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के पास स्थित ब्राह्मण माजरा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार शाम को एक बार फिर शराब के नशे में दुर्व्यवहार करने और शांति भंग करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, ग्रामीणों में असंतोष है और उनका कहना है कि मुख्य आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि गांव का सौहार्द और माहौल किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है और सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। इस मामले को लेकर शुक्रवार शाम गांव के लगभग 60-70 लोग महेशनगर थाने पहुंचे और उन्होंने रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

-----
रविदास मंदिर के सामने गाड़ी खड़ी कर की अभद्रता
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव निवासी निर्मल सिंह ने बताया कि 8 अक्तूबर की शाम करीब 6 बजे आरोपी नवीन कुमार ने अपनी गाड़ी रविदास मंदिर के सामने खड़ी कर दी। इसके बाद आरोपी शराब के नशे में वहां से गुजर रही महिलाओं को सरेआम गालियां देने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो नवीन कुमार ने उनके साथ भी गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया। आरोप है कि इस दौरान धर्मवीर भी आरोपी नवीन का साथ दे रहा था। पीड़ित ने यह भी दावा किया है कि आरोपी नवीन कुमार का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उस पर पहले भी मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गांव में बढ़ाई पुलिस की मौजूदगी
डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि महेश नगर थाना पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर शुक्रवार को एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015/2018) की धारा 3(1)(आर) और 3(1)(एस), भारतीय न्याय संहिता के तहत शांति भंग करने के इरादे से अपमान करने की धारा 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, घटना के बाद से ही गांव में एहतियातन पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। उनका कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ ही उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed