{"_id":"69596fe834181d58e70f9c0c","slug":"accused-of-theft-and-vandalism-of-idols-arrested-in-gogamedi-ambala-news-c-36-1-amb1002-155809-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गोगामेड़ी में चोरी और मूर्तियां खंडित करने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गोगामेड़ी में चोरी और मूर्तियां खंडित करने का आरोपी काबू
Sun, 04 Jan 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
मुलाना। थाना मुलाना अंतर्गत गांव धनौरी में शनिवार को एक युवक ने खेत में गोगामेड़ी में घुसकर दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी कर ली वहीं वहां रखी मूर्तियों को भी खंडित कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धनौरी निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे जब वह मेड़ी में पहुंचे तो वहां दानपात्र टूटा था और मूर्तियां खंडित पड़ी थीं। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक कंधे पर बैग टांगे और हाथ में तलवार लिए मेड़ी में घूमता दिखाई दिया। संदीप ने तुरंत गांव के युवाओं को सूचित किया। तलाशी के दौरान आरोपी धनौरी से कलावड़ रोड की ओर जाता दिखा। लेकिन सड़क पर गिरने के कारण उसे चोट लग गई। युवक की पहचान जफरपुर निवासी सिकंदर पुत्र साबर अली के रूप में हुई है। संवाद