{"_id":"6a21f72ff468c240660fcee4","slug":"accused-of-sheltering-and-supplying-weapons-to-shooters-arrested-five-cartridges-recovered-ambala-news-c-36-1-sknl1017-164277-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शूटरों को पनाह देने व हथियार सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार, पांच कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शूटरों को पनाह देने व हथियार सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार, पांच कारतूस बरामद
Fri, 05 Jun 2026 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 05 Jun 2026 03:37 AM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़। गोयल स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट पर 24 मई 2025 को 8 गोलियां चलने के मामले में सीआईए-1 ने जालंधर की इंदिरा कॉलोनी निवासी शिवम उर्फ शुभम उर्फ भण्डा को काबू किया है। आरोपी ने मुख्य आरोपियों को पनाह दी थी ओर हथियार भी उपलब्ध करवाए थे। आरोपी के कब्जे से 5 कारतूस भी बरामद किए हैं। पांच दिन के पुलिस रिमांड के दौरान बरामदगी कर वीरवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इस मामले में पुलिस 10 आरोपियों को काबू कर जेल भेज चुकी है। जांच में सामने आया है कि शिवम इस वारदात से पहले आरोपी को पंजाब पुलिस द्वारा 10 किलोग्राम हेरोइन, 2 अवैध पिस्टल और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। सीआईए-1 के प्रभारी निरीक्षक हरजिंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में प्रदीप कुमार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। 24 मई को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोयल स्वीट्स पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग की थी व फिरौती की मांग की थी। संवाद
-- --