{"_id":"6a2b281e4e499ce9470784c8","slug":"accused-of-rape-sent-to-jail-ambala-news-c-36-1-sknl1017-164648-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
Fri, 12 Jun 2026 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। महिला दंत चिकित्सक से दुष्कर्म व झांसा देकर 15 लाख की राशि हड़पने के आरोप मामले में पकड़े गए आरोपी हरीश को पुलिस ने जोधपुर में निशानदेही करवाकर लाने के बाद वीरवार को तीन दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। महेश नगर थाना प्रभारी जितेंद्र का कहना था कि आरोपी से अभी कोई नकदी बरामद नहीं हुई है।
जोधपुर निवासी महिला का आरोप था कि हरीश ने मेट्रिमोनियल साइट के जरिए शादी की थी। बाद में पता चला था कि आरोपी की पहली शादी हो चुकी है। इसके अलावा आरोपी ने धोखे से 15 लाख रुपये ठगे व जबरन गर्भपात कराने के भी आरोप लगाए थे। जोधपुर के मालवीय नगर निवासी पीड़ित डॉक्टर ने जोधपुर थाने में इस संबंध में तहरीर दी थी। घटनास्थल अंबाला होने के कारण जोधपुर पुलिस ने जीरो प्राथमिकी दर्ज कर महेश नगर थाने में भेज दी गई है। संवाद