फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused of grabbing 7.10 lakhs in the name of policy

Ambala News: पॉलिसी करने के नाम पर 7.10 लाख हड़पने का आरोप

Tue, 28 Mar 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 28 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Accused of grabbing 7.10 lakhs in the name of policy
अंबाला। रिलायंस निपोन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के एडीआरएम पर पॉलिसी करवाने के नाम पर 7 लाख 10 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। खोजकीपुर निवासी अश्वनी कुमार ने महेश नगर थाने में शिकायत देते हुए सत्संग विहार निवासी दुर्गा सूदन पर उनकी पॉलिसी करने के नाम पर 7 लाख 10 हजार रुपए हड़पने का आरोप लगाए है। मामले की शिकायत अश्वनी कुमार ने जनवरी में एसपी कार्यालय में दी। महेश नगर पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायत में अश्वनी कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी व बेटे की जीवन बीमा पॉलिसी करवाने के लिए दुर्गा सूदन से संपर्क किया था। दुर्गा सूदन 28 अक्टूबर 2022 को उनके घर पहुंचे और उनसे हस्ताक्षर करवाकर तीन खाली चेक ले गए। उस दौरान दुर्गा सूदन ने कहा था कि एक या दो दिन में पॉलिसी हो जाएगी। दुर्गा सूदन ने 3 नवंबर 2022 को दो चेक में रकम भरकर 4 लाख 10 हजार रुपये निकाल लिए और कहा कि पॉलिसी हो गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अश्वनी ने बताया कि करीब पांच दिन बाद तीसरी पॉलिसी करवाने थी, लेकिन रुपये कम पड़ रहे थे। दुर्गा सूदन ने तीसरा चेक बैंक में लगा दिया, जोकि रद्द हो गया। उस चेक को दुर्गा सूदन ने अपने पास ही रख लिया, जबकि उसे कहा कि चेक बैंक ने रखा है। इस बीच 17 दिसंबर 2022 को दुर्गा सूदन ने उसी चेक को दोबारा लगाकर खाते में से 3 लाख रुपये निकाल लिए और उसे कह दिया कि पॉलिसी हो गई है। अश्वनी ने चेक रद करने के बाद चेक दोबारा लगने की बात पूछी तो दुर्गा सूदन ने फोन काट दिया। उसके बाद बैंक में जाकर पासबुक की एंट्री करवाई तो धोखाधड़ी का पता चला। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed