{"_id":"610c41dc8ebc3ec22d409133","slug":"accused-cousin-arrested-in-komal-murder-case-ambala-news-knl78996029","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोमल हत्याकांड में आरोपी चचेरा भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोमल हत्याकांड में आरोपी चचेरा भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(अंबाला) नारायणगढ़। गांव लालपुर में एक दिन पहले हुए 26 वर्षीय कोमल हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चचेरे भाई प्रवीण को धर दबोचा। वारदात के बाद से ही प्रवीण फरार चल रहा था। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम बुधवार से ही जुटी हुई थी।
वीरवार को आरोपी प्रवीण को गांव डहर अमली से शाम काबू कर लिया गया। अब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी और उससे वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करेगी। बता दें कि कोमल टपरियों के साहिल से प्रेम करती थी और उसी से शादी भी करना चाहती थी। यह बात कोमल ने अपने मामा बृजपाल के घर पर बताई थी। इस मामले में साहिल के परिजनों से बातचीत के लिए कोमल का भाई संजीव, मामा बृजपाल के साथ कन्यावाला यमुनानगर से गांव लालपुर बुधवार को ही आए थे। सभी ने बातचीत के बाद टपरियों में जाने का निर्णय लिया। इसी दौरान उन्होंने प्रवीण को भी चलने के लिए कहा था, लेकिन प्रवीण ने यह कहकर बात टाल दी थी कि वह लोग चलें वह थोड़ी देर में आता है। जब सभी वहां से साहिल के परिजनों से बातचीत के लिए चले गए तो कुछ ही देर में उन्हें फोन पर जानकारी मिली थी कि अनहोनी हो गई है। किसी ने कोमल की हत्या कर दी है। जब कोमल का भाई और मामा घर पहुंचे तो कोमल का शव घर में ही क्षत विक्षिप्त हालत में पड़ा था। संजीव की शिकायत पर पुलिस ने उसके चचेरे भाई प्रवीण पर हत्या का केस दर्ज किया था। नारायणगढ़ थाना प्रभारी धूम सिंह ने बताया कि आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया गया है उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।