फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused arrested for setting a car parked in police station on fire

बलदेव नगर कार प्रकरण: पटियाला से कार चालक काबू, अंबाला के होटल में रुके थे मुख्य साजिशकर्ता

Wed, 14 Jan 2026 09:54 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 14 Jan 2026 09:54 PM IST
सार

कार चालक कर्मजीत सिंह ने बताया कि कार को थाने में खड़ा करने के बाद और वीडियो भेजने के उपरांत वह पैदल ही आसानी से अंबाला अमृतसर राजमार्ग पर पहुंच गया था। यहां से पटियाला जाने वाली रोडवेज बस में बैठकर वह घर चला गया था।

विज्ञापन
Accused arrested for setting a car parked in police station on fire
संदिग्ध कार - फोटो : संवाद

विस्तार

बलदेव नगर थाने में कार में सिलिंडर रख आग लगाने के मामले में सीआईए और एसटीएफ अंबाला की संयुक्त टीम ने पंजाब के पटियाला से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार पटियाला निवासी कर्मजीत सिंह को पंजाब के दो लोगों ने कार को बलदेव नगर थाने में खड़ी करने के लिए पटियाला से बुलाया था। कार चालक से पूछताछ में पता चला कि दोनों संदिग्ध व्यक्ति अंबाला के एक होटल में एक दिन रुके भी थे। उन्होंने यहीं से तीन गैस से भरे सिलिंडर खरीदे, जिनका प्रयोग कार में रखने के लिए किया जाना था। इसके बाद 10 जनवरी को चालक कर्मजीत को कार दी और थाने में खड़ी करने को कहा था। कर्मजीत ने कार थाने में खड़ी कर दी और कान पर मोबाइल रखकर एक वीडियो भी बना ली, जिसे दाेनों संदिग्धों के पास सुबूत के तौर पर भेज दिया गया। विशेष टीमों की जांच अब खालिस्तानी साजिश पर केंद्रित होती दिख रही है।

विज्ञापन


अमृतसर राजमार्ग से पकड़ी थी बस

पूछताछ में कार चालक कर्मजीत सिंह ने बताया कि कार को थाने में खड़ा करने के बाद और वीडियो भेजने के उपरांत वह पैदल ही आसानी से अंबाला अमृतसर राजमार्ग पर पहुंच गया था। यहां से पटियाला जाने वाली रोडवेज बस में बैठकर वह घर चला गया था। कर्मजीत का कहना है कि कार कहां से आई और उसे वहां भेजने वाले संदिग्ध कौन थे इसकी उसे जानकारी नहीं है। इन्ही कड़ियों को आपस में जोड़ने के लिए पुलिस ने कार चालक की दो दिन की रिमांड ली है। पुलिस दो से तीन दिनों इस पूरी वारदात का पुलिस अब पटाक्षेप कर सकती है।
विज्ञापन


खालिस्तानी साजिश का हो सकता है पर्दाफाश

खालिस्तानी साजिश होने का प्रमुख कारण थाने में कार में आग लगाने के माड्यूल से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि खालिस्तानी मूवमेंट चलाने वाले कट्टरपंथियों ने इसी तरह से पंजाब को दहलाने की साजिश की थी, हालांकि वहां ग्रेनेड और अन्य तरीकों का प्रयोग किया गया था। अंबाला पंजाब से सटा हरियाणा का जिला है। यहां पर पंजाब से भी लोगों का आना जाना लगा रहता है। हालांकि खालिस्तानी मूवमेंट को लेकर अंबाला से जोड़कर कई बार कट्टरपंथी अलग-अलग धमकी तो दे चुके हैं मगर कभी कोई बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे सके। पुलिस ने ऐसी हर गतिविधि को प्राथमिक स्तर पर ही रोकने की कोशिश भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed