{"_id":"6ac6ad476ade7366e10a0ac7","slug":"accused-arrested-for-duping-rs-1460-lakh-ambala-news-c-36-1-amb1001-170854-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 14.60 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 14.60 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
घर में फर्श के नीचे सोना-चांदी दबे होने का दिया था झांसा
संवाद न्यूज एजेंसी
शहजादपुर। घर के फर्श के नीचे सोने-चांदी की ईंटें दबी होने का झांसा देकर 14.60 लाख रुपये हड़पने के मामले के तीसरे व मुख्य आरोपी अली अहमद को पुलिस ने काबू किया है। आरोपी से 13,500 रुपये की नकदी बरामद की है। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पतरेहड़ी गांव निवासी अजय ने 19 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि 13 अगस्त से 23 अगस्त 2025 के बीच आरोपी अब्दुल वाजिद व उसके साथियों ने उसे झांसे में लिया कि उसके घर के भीतर सोने-चांदी का खजाना दबा हुआ है। इसे निकालने का प्रलोभन देकर शातिरों ने अलग-अलग किस्तों में 14.60 लाख रुपये ऐंठ लिए।
पुलिस ने शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। 25 जून को पुलिस ने गिरोह के आरोपी अब्दुल वाजिद (निवासी डारपुर, छछरौली) और उसकी एक महिला सहयोगी को पकड़ा था। पूछताछ में उन्होंने अली अहमद को मुख्य साजिशकर्ता बताया था।
विज्ञापन
जांच अधिकारी थाना शहजादपुर नारायण सिंह ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। ठगी गई बाकी राशि की बरामदगी और फरार साथियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।