लोहे की रेलिंग में घुसी बेकाबू कार: सवारी लेकर दिल्ली एयरपोर्ट जा रहा था टैक्सी चालक, अंबाला में हुआ हादसा
अंबाला में एक बड़ा हादसा पेश आया है। यहां तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सीधा हाईवे की रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। डिटेल में पढ़ें खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के पास गुरुवार रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। पटियाला से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सीधा हाईवे की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए व हाईवे किनारे लगी एल्युमीनियम की रेलिंग कार के ठीक बीचों-बीच से आर-पार हो गई। टक्कर लगने के बाद कार सवार युवक व चालक दोनों करीब 15 मिनट तक भीतर ही फंसे रहे। राहगीरों व पुलिस की मदद से उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर आदेश अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घायलों की पहचान पटियाला की मथुरा कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय राजेंद्र व पटियाला के जाफरनगर गांव निवासी 30 वर्षीय करण के रूप में हुई। हादसे में घायल करण टैक्सी कर दिल्ली एयरपोर्ट जा रहा था, जहां से शुक्रवार को फ्लाइट लेकर दुबई जाना था।
रात को क्रेन से भी नहीं निकली कार
हादसे में हाईवे की रेलिंग इस कद्र कार में घुस गई है कि उसे निकालना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। गुरुवार रात को ही पुलिस ने क्रेन की मदद से रेलिंग में फंसी कार को निकालने का प्रयास किया था लेकिन वह नहीं निकाल पाई। अब घायलों के परिजनों की मौजूदगी में हाइड्रा के जरिये कार को निकाला जाएगा। मोहड़ा चौकी प्रभारी एसआई शीशपाल ने बताया कि फिलहाल दोनों युवकों की हालत में सुधार है।
सर्विस लेन कट के चलते हुआ हादसा
यह हादसा मोहड़ा के निकट एनडीआई प्लाजा रेस्तरां के ठीक पास हुआ है। इस जगह पर सर्विस लेन पर जाने वाला कट भी है। तेज रफ्तार अर्टिगा कार भी इसी कट के ठीक बीचों-बीच टकरा गई। हालांकि इस कट पर रेडियम टेप भी लगी है लेकिन हादसा कैसे हुआ इसका पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक जांच में कट आने पर ओवरटेक करते समय चालक द्वारा संतुलन खोने की बात सामने आ रही है।
दो साल पहले दुबई गया था करण
मोहड़ा चौकी प्रभारी शीशपाल ने बताया कि करण दो साल पहले दुबई गया था। परिवार में माता-पिता व एक भाई है। छह माह पहले वह भारत आया था। परिजन करण को अस्पताल से छुट्टी करवाने के बाद पटियाला के एक निजी अस्पताल में ले गए। करण की टांग में फ्रेक्चर व कंधे पर चोटें आई हैं।