फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   accident

सात वर्षीय बच्चे ने सुनाई आपबीती तो कांप उठी रूह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
accident
मां ने बड़ी बहन, छोटे भाई और मुझे रेलवे ट्रैक पर जबरदस्ती बैठा लिया था। हमने वहां से हटने की काफी कोशिश की। लेकिन मां की पकड़ इतनी मजबूत थी कि हम उनके हाथ से छूट नहीं सके। ट्रेन को सामने आता देख बहन-भाई चीखने-चिल्लाने लगे और ट्रैक से भागना भी चाहा लेकिन ऐसा नहीं कर सके। मैंने भी रेल लाइन पर लेट जाना ही ठीक समझा। इसके बाद क्या हुआ मुझे कुछ नहीं पता। उक्त जानकारी पीजीआई में उपचाराधीन ट्रेन हादसे में जिंदा बचे 7 वर्षीय दर्शन ने जीआरपी को दी। जिसे सुनकर जांच अधिकारी और बच्चे के परिजनों की भी रूह कांप उठी। मासूम अभी भी इस हादसे से सहमा है।
विज्ञापन

यह था मामला
मंगलवार-बुधवार देररात डीआरएम पुल के पास एक महिला व दो बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। इसमें एक बच्चा जिंदा बच गया था जोकि पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। अब जीआरपी ने बच्चे के पिता अशोक कुमार के बारे भी गहन पूछताछ की और सरपंच सहित अन्य गणमान्य से जानकारी हासिल की। गांव वासियों ने अशोक को बेकसूर बताया क्योंकि उन्हें भी इस बात की जानकारी थी कि अशोक की पत्नी बबीता का पीजीआई में मानसिक उपचार चल रहा है और वह छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाती थी।
विज्ञापन

पीजीआई में उपचाराधीन हादसे के चश्मदीद गवाह दर्शन ने बताया कि मां उन्हें तैयार कर रेलवे ट्रैक पर ले गई थी और सभी को रेलवे ट्रैक पर बैठा दिया। उसने,बहन व छोटे भाई ने रेलवे लाइन से भागने की काफी कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए और इस दौरान ट्रेन आ गई, उसके बाद उसे कुछ जानकारी नहीं। उसे जब होश आया तो वह अस्पताल में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे के बयान के आधार पर पिता के संबंध में भी गहनता से जांच की गई।
चंद्रभूषण शर्मा, प्रभारी जीआरपी थाना अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed