फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   accident

हादसे से पहले मां के साथ सजधज कर निकले थे 3 मासूम,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
accident
अंबाला। मां के साथ सजधज कर घर से निकले मासूम अब घर नहीं लौटेंगे। मासूमों के साथ शायद मां को भी इस बात की भी भनक नहीं थी कि आज का यह कार्यक्रम उनका अंतिम कार्यक्रम होगा। मासूम किस घर से ताल्लुक रखते हैं और वह किन परिस्थितियों में घर से निकले थे, इनका केवल अब एक ही जीता-जागता प्रमाण है, लेकिन वह भी मौत से जिंदगी की जंग लड़ रहा है। यह भी नहीं पता कि वह बचने के बाद उस दर्दनाक हादसे को बयान कर भी पाएगा या नहीं, क्योंकि वह मात्र 6 साल का है। दरअसल अंबाला छावनी और मोहड़ा रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार-बुधवार मध्यरात्रि के बाद करीब ढाई बजे इस हादसे की जानकारी मिली थी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो एक साथ ट्रैक पर पड़ी 3 लाशें देखकर सबकी रूह कांप गई।
विज्ञापन

शरीर पर सुंदर सूट-बूट, पांव में थी नई चप्पलें
मासूमों ने घर से निकलने से पहले बड़े चाव के साथ सूट-बूट डाले थे। आठ साल की बच्ची ने चमकीले वस्त्र धारण किए थे तो तीन साल के मासूम ने हाफ कोट पैंट डाला हुआ था, हालांकि बड़ी बात तो यह है कि इन सबके पांव में नई चप्पलें थीं। इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि मरने वाले प्रवासी श्रमिक भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

कहीं मां ने ही तो नहीं मौत के घाट उतार दिए मासूम
इस घटना दूसरा पहलू यह भी हो सकता है कि लॉकडाउन में भुखमरी व हालातों से तंग होकर यह कदम उठाया और मासूमों को नए कपडे़ पहनाकर घर से बाहर निकलने के लिए राजी किया। जिंदगी से तंग मां बच्चों संग ट्रेन के आगे आ गई और हादसा हो गया। जीआरपी भी इस पहलू को लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी-थोड़ी दूर पर पड़े थे शव
सूचना के बाद मौके पर पहुंच जब कार्रवाई शुरू की तो हैरान रह गए। पहले एक महिला का शव, फिर एक बच्ची का, फिर बच्चे का शव मिला। सभी शव थोड़ी-थोड़ी दूरी पर मिले। एक घायल बच्चा रेलवे ट्रैक के साथ ही खाली जगह पर पड़ा हुआ था। उसके सिर पर गहरा घाव था।

-ओमप्रकाश, जांच अधिकारी।
5 टीमें की तैनात
महिला व बच्चे एक परिवार से संबंधित हो सकते हैं। सभी की शिनाख्त के लिए 5 टीमों का गठन किया गया। टीमें सुबह ही डीआरएम कार्यालय परिसर, दूधला मंडी, चंद्रपुरी, हिम्मतपुरा, जीटी रोड साइड की कॉलोनियों व झुग्गी-झोपड़ियों में शिनाख्त के लिए जुटी रहीं, लेकिन जानकारी नहीं मिल पाई।
-चंद्रभूषण शर्मा, जीआरपी प्रभारी छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed